December 31, 2010

नए साल की कुछ नई कसमे - - - - - - - - -mangopeople

                                                     
                                  लो जी कल से नया साल शुरू हो जायेगा कुछ लोगों के लिए तो बस तारीख बदलने वाली है पर कुछ महान, सामर्थवान, हिम्मत वाले लोगों के लिए ये एक नई शुरुआत है असल में हर साल वो एक नई शुरुआत करते है | ये वो विशेष लोग है जो हर साल नवम्बर से ही कुछ कसमे वादे खाने की रस्म खुद से परिवार से दोस्तों से करना शुरू कर देते है कि अगले साल से मै अपनी एक बुरी आदत छोड़ दूंगा या कुछ नया शुरू करूँगा | सभी अपने हिसाब से एक कसम खाते है जैसे


सिगरेट पीना छोड़ दूंगा या
शराब पीना छोड़ दूंगा या
 जिम जाना शुरू कर दूंगा  |
 रोज सुबह जागिंग शुरू करूँगा |
 घर पर ही कसरत शुरू कर दूंगा  |
मीठा, तला भुना, जंक फ़ूड खाना बंद कर दूंगा  |
अब से जम कर पढाई करूँगा |
जीवन को और कैरियर को गंभीरता से लूँगा | 
सारा समय घर गृहस्थी में बर्बाद हो जाता है इस बार जरुर कुछ नया सीखूंगी  |
इस साल छुट्टियों में हम कही जरुर घूमने जायेंगे |
इस साल से फिजूल खर्ची नहीं करूँगा कुछ बचत भी करूँगा |

                                                     
                                      आदि इत्यादि | जब भी कोई कसम पूरा करने के लिए मुहर्त देखा जाने लगे तो समझ लीजिये की वो कभी भी पूरा नहीं होने वाला है जैसे यदि आज गुरुवार है तो मुहर्त सोमवार का निकलेगा " पक्का सोमवार से ये सब बंद या सोमवार से शुरू " यदि तारीख बीस के ऊपर की है तो मुहर्त एक तारीख का निकलेगा और नवम्बर है तो फिर दो महीने इंतजार कीजिये मुहर्त सीधे एक जनवरी का निकलेगा " नए साल से नई शुरुआत पक्का एक जनवरी से सब बुरी आदते बंद " | जैसे ही इन कामो के लिए मुहर्त निकले समझ जाइये की अब ये कसम पूरी नहीं होने वाली है बस चार दिन के चोचले होने वाले है | मुझे समझ नहीं आता है की लोग आखिर ऐसी कसमे खाते ही क्यों है जिनको पुरा किया ही ना जा सके | अरे कसमे खाइए तो ऐसी जो पुरी की जा सके जिनको पुरा कर सके जैसे 


इस साल सिगरेट छोड़ दूंगा - - - इतनी पी चूका हु की साल के अंत तक अस्पताल पहुच ही जाऊंगा |
रोज जिम के सामने से गुजरूंगा 
कम से कम जॉगिंग सूट या सूज खरीद कर लाऊंगा
दिन में एक बार कसरत करने के बारे में जरुर सोचूंगी
मीठा ,तला भुना ,जंक फ़ूड खाना बंद, रोज रोज
जम कर पढूंगा, पेपर के एक दिन पहले
घर गृहस्थी से समय निकाल कर एक दिन नए कोर्सो के बारे में पता करने जरुर जाउंगी
इस साल छुट्टी में हम पूरा शहर घूमेंगे, अपना
इस साल एक बचत खाता तो खोल ही लूँगा
कैरियर को गंभीरता से लूँगा और कम से कम अपना बायोडेटा तो बना ही लूँगा |
शराब तो जरुर छुट जाएगी - - - - लोगों ने उधर देना बंद ही कर दिया है |

                        
                                            देखिये कितना आसन है इन कसमो को पूरा करना | एक ब्लोगर होने के नाते मै भी कुछ ब्लोगरी  कसमे खाती हु कि


टिप्पणियों की मोह माया से बाहर आउंगी
टिप्पणिया पाऊ पोस्टो की जगह कुछ सार्थक अच्छा और सकरात्मक लिखूंगी - - - मतलब एक भी टिप्पणी नहीं मिलेगी
 अपने ब्लोगिंग का एक उद्देश्य बनाउंगी
 किसी को नकारात्मक टिप्पणी नहीं करूंगी
किसी की आलोचना नहीं करुँगी
 लोगों पर व्यंग्य बाण नहीं चलाऊँगी
 सभी नए ब्लोगरो का उत्साह बढ़ाउंगी |
 अपनी हिंदी और सुधारुंगी
हिंदी साहित्य का स्तर हिंदी ब्लोगिंग में और ऊपर उठाउंगी
सभी को टिप्पणिया दुँगी
टिप्पणिया आदान प्रदान का खेल नहीं करुँगी  
ब्लोगिंग से समाज, लोगों, गरीबो, दलितों, बेचारो, दिन हीनो , पीडितो , को न्याय दिलाउंगी उनकी मदद करुँगी उनकी आवाज लोगों के सामने लाऊंगी |
                                 
                                         ये सब मै १ जनवरी २०२० से शुरू करुँगी | तब तक जो चल रहा है वैसा ही चलेगा |

      
                   आप सभी को नए साल की ढेरो शुभकामनाये |

December 29, 2010

क्या आप को नहीं लगता की एक ब्लॉग अख़बार की जरुरत है - - - - - - - mangopeople

                                            ब्लॉग जगत में यदि किसी चीज की बड़ी शिद्दत से कमी महसूस हो रही है तो वो है एक अदद ब्लॉग समाचारपत्र की, क्यों ? देखिये किसी समाचार पत्र की जरुरत क्यों होती है निश्चित रूप से ये जानने के लिए की कहा क्या हो रहा है अब हमारा हिंदी ब्लॉग जगत भी इतना बड़ा हो चूका है की हमें कभी कभी पता ही नहीं चलता है की हम जिन ब्लोगों पर जाते है उनके आलावा दूसरे ब्लोगों पर क्या हो रहा है कही दूर किसी ऐसे ब्लॉग पर जहा हम कभी गये ही नहीं या जहा ज्यादा लोग जाते ही नहीं वहा भी कुछ अच्छा बुरा हो सकता है वहा की हमें तो खबर ही नहीं लगती है | वहा की खबर लगे तो क्या पता कुछ और अच्छे पाठक हमें मिल जाये या कुछ ऐसे पाठक मिल जाये जो हमारे विचारो से मेल खाते हो और कुछ तारीफ वाली टिप्पणिया भी मिले इन विरिधियो के सवालो का जवाब दे देकर तो अब तंग आ चुके है या कुछ नया और अच्छा पढ़ने को मिले |
                                                      कई बार तो ये भी होता है की हम दो चार दिन के लिए ब्लोगिंग से दूर रहे और उसके बाद आये तो पता ही नहीं चलता है की हमारे पीछे क्या क्या हो गया और कोई जोरदार बहस चल रही होती है और हम अनाड़ियो की तरह तब पुछते है की क्या हुआ भाई हमें तो प्रसंग का पता ही नहीं चला जबकि बाकि धुरंधर दे दना दन एक से एक टिप्पणिया वहा दे कर महफ़िल लुट चुके होते है और हम अज्ञानियों की तरह बस सबको पढ़ने के सिवा कुछ नहीं कर पाते है , और कभी कभी किसी ब्लॉग पर कोई झन्नाटेदार विषय पर टिप्पणियों की बारिश हो रही होगी और हम उस पर तब पहुचते है जब मेले का डेरा तम्बू उखड रहा होता है तब लगता है की अब टिप्पणी देने से क्या फायदा काश की हमें पहले ही पता होता की यहाँ पर ये हो रहा है तो हम भी आग में थोडा घी डालते या नमक छिड़कते | अब क्या फायदा सारे बाजीगर तो अपनी बाजीगरी दिखा कर जा चुके है अब तो दर्शक भी नहीं मिलेंगे  अब मेरी बाजीगरी कौन देखेगा  या कभी लगता है की अरे इतने अच्छे विषय का भी लोगों ने विरोध किया है और सबके विरोध  से डर कर अकेला बेचारा लिखने वाला ब्लोगर सबसे माफ़ी मांगे जा रहा है या कुछ घिसा पीटा सा सफाई दे रहा है , तो लगता है की हाय हम यहाँ होते तो लेखक का भरपूर साथ देते और सभी विरोध करने वालो की अकेले बैंड बजा देते और कभी कभी तो ये भी होता है की बेचारा कोई ब्लोगर किसी एक पोस्ट पर आहात हो कर एक अपनी पोस्ट डाल देता है " आज मन बड़ा उदास है " टाईप और पढ़ने वाले बेचारे अपना सर नोचते रहते है की भाई बताया नहीं की हुआ क्या और बस मन उदास है बताओगे की मन क्यों उदास है तब तो कुछ कहा जाये |
                                       मतलब की ये की इस तरह की ढेरो ऐसे कारण है जिसके लिए लगता है की एक ऐसा समाचारपत्र  ब्लॉग जगत में तो होना ही चाहिए जो हम सभी को पूरे ब्लॉग जगत की खबर दे जैसे घर बैठे ही अखबार हमें पूरी दुनिया की खबर देते है | बस उस ब्लॉग अखबार पर जाओ और हमें पता चल जाये की कहा कहा कुछ खास हो रहा है कहा जोरदार बहस हो रही है, कहा लड़ाई हो रही है, कहा पर सब मिल कर एक को धो रहे है, कहा पर कुछ गासिप चल रही है और कहा किस चीज के मजे लिए जा रहे है , ताकि हम भी समय रहते वहा जा कर अपनी टिप्पणियों की आहुति दे सके और पूरे प्रसंग का मजा उठा सके | जरूरत हुआ तो बहती गंगा में हाथ धो लेंगे या कोई पुराना हिसाब चुकता कर लेंगे या चुप चुप मजे ले कर चल देंगे, ब्लॉग जगत में हम से कुछ भी छूटे नहीं |
                                 भाई आज कल संचार का खबरों का जमाना है वो दिन गये जब लोग कहा करते थे की जिस गांव जाना नहीं वहा का पता क्या पूछना | अब तो लोग ढूंढ़ ढूंढ़ कर पिपिली जैसे गांव के बारे में भी खबर रखते है | भाई ऐसा ना हो की विद्वानों की कोई सभा हो और हम कहे की जी हमें पता ही नहीं की मल्लिका शेरावत कौन है | कभी रेखा के दीवाने रहे लोगों को आज भले पता ना हो की रेखा कहा क्या कर रही है पर मल्लिका ,राखी कैटरीना कहा क्या कर रही है सभी को पता रहती है भाई खबरे रखने का जमाना है | खबरे काम आती है क्या कहा ई खबरे कहा काम आती है अब ई भी हम ही बताये|
                                        अपना ब्लॉग जगत अब इतना बड़ा हो गया है की किसी साप्ताहिक पत्रिका से काम नहीं चलेगा इसके लिए तो रोज का एक बुलेटिन चाहिए | जहा तक मेरी समझ है एक बार रोज का बुलेटिन शुरू तो हो जाये कुछे दिन में उसको दिन में दो बार अप डेट करने की नौबत आ जायेगी | ई ना सोचे की मैटेरियल की कमी है भरपूर मैटेरियल यहाँ मिल जायेगा बल्कि लगता है की एक बार शुरू तो हो उसके बाद फिर देखिएगा कैसे धड़ा धड पेज बढाना पड़ेगा | दो चार दिन में ही सभी को इसके फायदे नजर आने लगेंगे | आज की ताजा खबर फलाने के ब्लॉग पर कल दोपहर से एक जोरदार बहस चालू है समाचार लिखे जाने तक टिप्पणियों की संख्या ६० के पार पंहुच चुकी थी | लो जी अख़बार निकने के दो घंटे बाद है टिप्पणियों की संख्या १०० के पार | बहस शुरू करने वाला ब्लोगर सीना फुलाए कहेगा वहा आज तो मेरा ब्लॉग फ्रंट पेज पर था |
                         कुछ और मुख्य समाचार ऐसे होंगे की फला ब्लॉगर ने हास्य  के फुहारों से सभी को भिंगो दिया या ढेकाने ब्लॉग पर का और ख के बीच घमासान छिड़ा हुआ है ,या जनानियों के ब्लॉग पर दो जनानियों और एक जन आपस में भिड़े पड़े है या इस ब्लॉग पर इनकी टिप्पणी से ये आहात हुए या उनका उपहास उड़ाया गया या फिर उनकी टिप्पणी से आहत हो उन्होंने एक पूरी पोस्ट ही दे मारी ,या आज तीसरे दिन भी दोनों ब्लोगरो में पोस्ट प्रति पोस्ट जारी है और अब तो उसमे ई ई ब्लोगर भी शामिल हो कर एक ही विषय में चार और पोस्ट ठेल दी है पाठक झेल सके तो झेल ले , ये हास्य के राजा फला ब्लोगर ने सभी को हंसा हंसा कर लोट पोट कर दिया | अब देखिये कैसे बहस ,वाद विवाद, झगड़ो ,हास परिहास और व्यंग्य से दूर भागने वाले और सार्थक निरर्थक बहस पोस्ट पर बहस करने वाले  ब्लोगर भी कैसे इस तरह की पोस्ट के इंतजाम में लग जायेंगे जिसमे अच्छी खासी बहस झगड़े की गुन्जाईस हो | तब लोग इस बात पर बुरा नहीं मानेगे की आप को बहस की आदत है तब लोग कहेंगे की आप की आदत बड़ी ख़राब है आप बहस नहीं करते है | यदि ये नहीं करेंगे तो साहित्य की सेवा कैसे करेंगे विषय को ऊपर कैसे उठाएंगे |
                                            अब जब बात फ्रंट पेज की हुई है तो पेज थ्री की बात ना हो हो ही नहीं सकता है कोई भी अख़बार बिना पेज थ्री के पूरी हो सकती है क्या | पेज थ्री पर होगा ब्लोगर मिट की फोटो और उससे जुड़े मजेदार चटकारी खबरे | अब ये मत पूछियेगा की चटकारी खबरे क्यों ???? तो पता दू पेज थ्री लोग चटखारी खबरों और रंगीन फोटो के लिए ही देखे उप्स पढ़े जाते है | कई बार ये भी होता है कि कही कोई ब्लोगर मिट हो जाती है और कुछ लोग बेचारे जो काफी दोनों से इसकी बाट जोह रहे होते है उनको पता ही नहीं चलता है | उन बेचारो को तब पता चलता है जब मिट पर पोस्टे आने लगती है | समाचार पत्र निकालने से ये भी फायदा होगा की एक कालम इसके लिए बुक रहेगा जिसपे सिर्फ ये बताया जायेगा की देश के किस हिस्से में कहा कब कोई ब्लोगर मिट होने वाला है | जिसे भी ब्लोगर मिट में जाने की ज्यादा इच्छा है वो इस कालम को पढ़ पढ़ कर सभी मिटो में लोगों से मिट कर सकता है वैसे ब्लॉग जगत में ऐसे मिटनसार लोगों की कोई कमी नहीं है , उनके लिए ये बड़ा काम का होगा और बोनस में फोटो छपेगी वो अलग | बस आप को अपने मिट को कुछ मजेदार चटकारेदार बनाना होगा और कुछ खास बड़का, महान, विवादित ब्लोगरो को बुलाना होगा ताकि खबर भी बने और फोटो देखने को सभी ब्लोगर उत्सुक भी  रहे | यदि ई सब माल मसाला आप के ब्लोगर मिट में नहीं होगा तो आप के मिट को डाल दिया जायेगा कही किसी पीछे के पेज पर | सोचिये ब्लॉग अखबार प्रकाशित होने के बाद होने वाले ब्लोगर मिट कितने धमाकेदार हुआ करेंगे | भाई पेज थ्री पर आने का मजा ही कुछ और होता है | 
                         अब अख़बार है तो कुछ एक्सक्लूसिव खबरे भी होंगी ही जैसे कई बार ये भी होता है की टिप्पणी देने के बाद उस पर विवाद होता है और टिप्पणी और कभी कभी तो पूरी पोस्ट ही हटा दी जाती है | बेचारे बाद में आये पाठको को पता ही नहीं चलता की क्या कहा गया किसने क्या क्या कहा बेचारे मन मसोस कर रह जाते है की एक मजेदार धमाकेदार जानदार और जितने भी दार वाली पोस्ट और टिप्पणी को पढ़ने से वंचित रह गए | तो ये अखबार ऐसी पोस्टो को संभाल कर रखेगा एक एक टिप्पणी सहित | ब्रेकिंग न्यूज फलाने की हटाई गई विवादित टिप्पणी और पोस्ट पूरी की पूरी एक्सक्लूसिव पोस्ट हमारे पास है | बच्चे, महिलाओ और सभ्य, परिवार वाले शाकाहारियो के लिए रात ११ के पहले फ़िल्टर वर्जन बीप के साथ पढ़े और ज्यादा मनोरंजन चाहने वाले मासाहार पसंद करने वालो के लिए रात ११ के बाद पूरी पोस्ट और टिप्पणी लेकिन अपने रिस्क पर पढ़े |
           फिर कुछ लोगों को ये चिंता रहेगी की यहाँ भी गुटबाजी होगी अपने लोगों को अखबार में ज्यादा जगह दी जाएगी | तो फिर उसके जवाब में कुछ और नए अखबार निकलेंगे प्रतियोगिता बढ़ेगी ज्यादा से ज्यादा ब्लोगों को अपने अखबार में जगह दे कर पाठक अपनी तरफ खीचा जायेगा और हम ब्लोगरो की बल्ले बल्ले हो जाएगी | फिर तो किसी के आगे हाथ पैर नहीं जोड़ने पड़ेंगे की भईया ब्लॉग अग्रीगेटर चालू करो चालू करो | अखबार होगा तो विज्ञापन भी मिलेगा और कमाई भी होगी फिर ना कोई बस ऐवे ही एक दिन सब बंद बूंद कर चल देगा |
                अब रही बात की खबर लाने के लिए रिपोर्टर कहा से आयेंगे सारे ब्लोगों पर नजर रखेगा कौन तो मुझे नहीं लगता है की अखबार निकालने वालो को संवाददाता की कमी होगी अरे भाई हर ब्लोगर खुद रिपोर्टर होगा और अपनी खबरे खुद अख़बार मालिक तक पहुचायेगा जितनी मजेदार, धमाकेदार, झन्नाटेदार  ब्लॉग होगा उसे ज्यादा जगह मिलेगी | कम से कम ब्लॉग जगत से थोड़ी नीरसता चली जाएगी जो कुछ कुछ समय बाद वापस आ जाती है ना कोई ढंग का विवाद ना कोई बहस ना कोई ढंग का झगडा और सबसे बुरी बात काफी समय से कोई ढंग का लफडा भी नहीं सुना | ब्लॉग अखबार इस बोझिलता नीरसता को दूर करेगी |
              बोलिये आप का क्या ख्याल है |

December 27, 2010

क्या आप जानते है FAMILY क्या है ?- - - - - - - -mangopeople



क्या आप जानते है FAMILY क्या है ?
क्या आप सच में समझते है की FAMILY शब्द के पीछे क्या मतलब छुपा है ? 

आप नहीं जानते है तो मै बताती हु की FAMILY शब्द का क्या अर्थ है जब आप जानेगे तो जरुर आप को आश्चर्य होगा | 

FAMILY
(F)ather
(A)nd
(M)other
(I)
(L)ove
(Y)ou

 
WHY does a man want to have a WIFE? Because:
 
(W)ashing
(I)roning
(F)ood
(E)ntertainment


 
WHY does a woman want to have a HUSBAND?
because:
 
(H)ousing
(U)nderstanding
(S)haring
(B)uying
(A)nd
(N)ever
(D)emanding


 
Do you know that a simple "HELLO" can be a sweet one?

 
Especially from your love one. (I mean not only from the boyfriend/girlfrien d).

 
The word HELLO means :

 
(H)ow are you?
(E)verything all right?
(L)ike to hear from you
(L)ove to see you soon!
(O)bviously, I miss you .. 

 
Pls care for your FAMILY....

ई मेल से प्राप्त                                                                                  

December 23, 2010

इसे कहते है बेटी के लिए अच्छा रिश्ता - - - - - - - - - - mangopeople

पंडित जी ने जैसे ही अपनी तशरीफ़  सोफे में घुसाई अशोक जी की पत्नि शुरू हो गई " पंडित जी कोई अच्छा रिश्ता बताइये इस बार जो हमारे हैसियत और रुतबे के बराबर का हो हमारी तरह ही इज्जतदार सम्मानित हो समाज में | "
" ये पहला लड़का है आबकारी विभाग में बड़ा आफिसर है पिछले साल ही आयकर विभाग का छापा पड़ा था पुरे पचास लाख रुपये कैश बीस लाख के गहने और दो मकान बाहर आये थे " पंडित जी ने फोटो आगे बढ़ाते हुए कहा |
 ये सुनते ही अशोक जी के चहरे पर गुस्सा साफ दिख गया " क्या पंडित जी आप भी कैसे कैसे रिश्ते उठा लाते है कुछ हमारी इज्जत का भी ख्याल रखा कीजिये अब क्या हमारे ऐसे दिन आ गए है की हम अपनी बेटी का विवाह ऐसे घरो में करे दुनिया को क्या मुँह दिखायेंगे, लोगो को क्या जवाब देंगे, हम अपनी बेटी को ऐसे घर में नहीं भेज सकते है | हम उससे प्यार करते है उसके दुश्मन थोड़े ही है " अशोक जी एक साँस में सब बोल गये |
 " तो फिर जजमान ये दूसरा रिश्ता देखिये ये आप को जरुर पसंद आयेगा | बिल्कुल आप के हैसियत के बराबर का है , लड़का कस्टम में बड़ा आफिसर है पिछले साल रेड में इसके पास से दो करोड़ नगद अस्सी लाख के गहने पांच करोड़ की जमीन और चार बंगले मिले थे "
 ये सुनते ही अशोक जी की चेहरे पर ख़ुशी की लहर दौड़ गई " वाह पंडित जी इसे कहते है बेटी के लिए अच्छा रिश्ता आप फटा फट मेरी बेटी की बात यहाँ चलाइये और ये लीजिये मेरी लिस्ट की जब हमारे यहाँ रेड पड़ी थी तो क्या क्या मिला था आयकर विभाग को, लडके वालो को दे दीजियेगा वो भी समझ जायेंगे की हम भी हैसियत में उनसे कम नहीं उनके बराबर है "

December 19, 2010

देश की मुख्य धारा - - - - - - - - mangopeople

एक महान दार्शनिक समाजसेवी विचारक को निमत्रण दिया गया की आइये और देश के उन लोगों को मुख्यधारा में लाइए जो हासिये पर है देश की मुख्यधारा से नहीं जुड़े है उन्हें जोड़ने के लिए कुछ उपाय बताइये | विचारक समय पर उस जगह पहुच गये जहा उन्हें लोगों से मिलना था | वहा पर जम्मू कश्मीर पूर्वोतर के सात राज्यों के कुछ लोग कुछ आदिवासी कुछ अल्पसंख्यक आदि आ कर बैठे थे विचारक को कुछ बोलने के लिए कहा गया स्टेज पर आते ही विचारक ने सभी से कहा की वो उनसे कुछ सवाल करेगा उसका आप सभी जवाब दे सभी ने कहा की वो सवाल करे सभी जवाब देंगे | विचारक ने सवाल किया
क्या आप के यहाँ बिजली पानी नहीं आती है ,
क्या सड़के टूटी फूटी है या है ही नहीं ,
क्या सरकारी राशन की दुकान पर राशन नहीं मिलता है ,
क्या सरकारी स्कूलों में अध्यापक और सरकारी अस्पतालों में डाक्टर नहीं मिलते है
 क्या आप बिना रिश्वत दिये सरकारी आफिस में काम नहीं करा पाते है ,
 क्या आप के जनप्रतिनिधि चुनावों में बड़े बड़े झूठे वादे करते है पर वोट लेने के वाद दुबारा नजर नहीं आते है ,
 क्या आप के आस पास विकास  नहीं हो रहा है
 क्या आप भ्रष्ट पुलिस प्रसाशन से तंग आ चुके है '
 क्या आप सभी खुद को सुरक्षित महसूस नही करते है
 सभी ने एक सुर में कहा है हमारे साथ ऐसा ही होता है हम सभी इस चीज से परेशान है
 तब विचारक ने कहा की मुबारक हो आप सभी देश की मुख्यधारा से जुड़े हुए है आप सबसे अलग नहीं है |

December 16, 2010

फोन टैपिंग ,लाबिंग और चमेलिया जी - - - - - - -mangopeople

चमेलिया जी फोन पर अपनी सहेली से बात कर रही थी " आज कल ये मुर्गी बड़ा परेशान करने लगी है सुबह पांच बजे ही बांग दे कर उठा देती है और वो बिल्ली तो हफ्ते भर से यही आकर बैठी है रोज दूध का मलाई चट कर जाती है| आज कल कबूतर के लिए नई कबूतरी खोजी जा रहा है मैंने अपनी शोपिंग फिट करना शुरू कर दिया है |"
बेचारा घिसु ये सब सुन कर अपना सर खुजाये जा रहा था उसके पल्ले कुछ भी नहीं पड़ रहा था वो सोचने में लगा था की हमारे तो आस पास कोई मुर्गी रहती है नहीं तो बाग क्या देगी और ये बिल्ली कबूतर कबूतरी कहा से आ गई चमेलिया जी हमें तो कुछ बताती नहीं है और पूरे मोहल्ले को सारी बात पता रहती है | चमेलिया जी ने जैसे ही फोन रखा घिसु ने दे दना दन सवाल ठोक दिये
" चमेलिया जी ये मुर्गी कहा से आ गई और ये बिल्ली कबूतरी कौन है और ये शोपिंग फिट करना का होता है "
"मुर्गी है आप की अम्मा " चमेलिया जी ने बड़े आराम से जवाब दिया |
" अरे भाई ऐसे गुस्सा काहे होती हो सीधा सा सवाल किया था उलटा जवाब काहे दे रही है " घिसु ने कहा |
" अरे मै उलटा जवाब नहीं दे रही हु सच कहा रही हु मुर्गी का मतलब आप की अम्मा बिल्ली आपकी बड़ी बहन और कबूतर आप का छोटा भाई है " चमेलिया जी ने मुस्कराते हुए जवाब दिया |
" अरे मै तो अब भी नहीं समझा थोडा खुल कर बताओ "
" जानती हु जब तक सब कुछ विस्तार में ना बताऊ तुम्हारे भेजे के रेंज में कुछ भी नहीं आने वाला है इ सब कोड भाषा है सब बात कोड में कर रही थी की तुम्हारी अम्मा रोज हमको सुबह पांच बजे ही उठा देती है और तुम्हारी बहन ससुराल से आ कर  हफ्तेभर से यही पड़ी है और रोज रोज कुछ ना कुछ स्पेशल खाने की मांग करके तुम्हारी ऊपरी कमाई जो नाम मात्र का है उसे भी खा जा रही है |"
ये सुनते ही घिसु सर पकड़ कर बैठ गया " पर आप लोग ऐसी कौन सी जरुरत आन पड़ी कोड भाषा में बात करने की "
" अरे कोड भाषा में बात ना करे तो का करे जो हमारे PM मन्नू जी भी कह रहे है की जब बात देश की सुरक्षा विकास की हो तो किसी का भी फोन टेप हो सकता है सोचो कल को हमारा फोन टेप हो गया और फिर लिक हो गया तो हमारी का इज्जत रह जाएगी ससुराल में "
घिसु बस पलकें झपकते चमेलिया जी को देखा जा रहा था |
" सोचो कल को टेप लिक हो गया और अम्मा जी को पता चल गया की मै उनकी सब से इतनी बुराई करती हु तो कल का पता चला की ये मकान जमीं जायदाद आप के छोटे भाई के नाम कर दिया और और आप की बहन अपने नए बिजनेस में जो आप को साझेदार बनाने वाली थी वो ना बनाये तो | इसलिए अब पूरी सावधानी बरत रही हु सोच समझ कर बात करती हु फोन पर | का पता कब हमारा फोन टेप हो जाये | मेरी मानो तो आप भी कोड में ही बात किया करो देखती हु आज कल बड़े खुल कर अपने दोस्तों से अपने बॉस की बुराई बतियातो हो फोन पर किसी दिन टेप हो कर लिक हो गया ना तो दूसरे दिन नौकरी जाएगी याद रखना " चमेलिया जी ने अपनी सारी समझदारी उलट दी और उनकी ये समझदारी देखा घिसु नतमस्तक हुआ जा रहा था
"वाह चमेलिया जी क्या बात कही है अच्छा हुआ आप ने हमें अभी से सावधान कर दिया नहीं तो हम बड़ी भारी गलती कर रहे थे | का पता कब कौन दुश्मन हमें देश का दुश्मन कह कर सरकार को हमारे बारे में टिप दे दे और हमारे फोन की टेपिंग चालू | इ तो बड़ा खतरनाक ही जी अब तो फोन पर बात करने से ही डर लगने लगा है "
चमेलिया जी हँसने लगी बोली " तुम क्या अब तो मोबाईल फोन के मालिक लोग भी फोन को टाटा कर दिए है | बोलो क्या जमाना आ गया है सभी को फोन बेचने वाला सभी को फोन पर और ज्यादा बात की सलाह देने वाला  खुद अब फोन पर बात करने से तौबा कर लिया है | "
" पर इ बताओ की कबूतर कबूतरी और शोपिंग फिट का का मतलब है " घिसु ने नए सवाल सुरु किये |
" अरे इ में का मुश्किल है कबूतर आप का छोटा भाई है जिसके लिए लड़किया खोजी जा रही है और मै अपने ममेरी बहन के लिए लाबिंग कर रही हु "
" लो जी अब शादियों के लिए भी लौबिंग होने लगी है " घिसु ने अपनी आँखे बड़ी करते हुए पूछा |
" लो जी दुनिया का कौन सा काम है जो बिना लौबिंग के हुआ है | अरे बड़े खेलो का आयोजन पाना हो या यु एन में वोटिंग करना हो सब लाबिंग के बल पर होता है नहीं तो आप को का लगा की अमेरिका आप का ससुर है जो अपने नियम कायदे बदल कर आप के साथ परमाणु समझौता कर रहा है अमेरिका और अंग्रजो के देश  की जगह फुटबाल अब रूस में होगा इ कामनवेल्थ का ऐसे ही मिल गया पता करो इ    खेल हमको देने वालो की वेल्थ कितनी बढ़ी  | अरे दुनिया में कोई शादी भी बिना लौबिंग के नहीं होता है | अब आप की बहन है लगी है अपनी फुफेरी ननद का रिश्ता अपने भाई से जोड़ने में और मै चाहती हु की शादी मेरी ममेरी बहन से हो जाये दोनों लगे है अपनी अपनी लडकियों की खुबिया बताने में और एक दूसरे की लड़कियों की खोट बताने में "
" पर एक बात बताओ की इसमे तुन दोनों को का फर्क पड़ेगा जिससे होना होगा हो जायेगा |"
" ल जी हम दोनों को का फर्क पड़ेगा आप को का लगता है की हम लोगों ने शादी ब्याह करने का केंद्र खोल रखा है जो यु ही शादी करा रहे है | अरे आप के बहन के फुफेरे ससुर रेलवे में बड़े आफिसर है और देवर आई ए एस आफिसर आप को का लगता है आप के जीजा जी को सारा ठेका ऐसे ही मिल जाता है का ,ऊ चाहती है की एक बार उनकी लड़की यहाँ आ जाएगी तो ये ठेके सारे जीवन उन्हें ही मिलते रहेंगे "
"बाप रे ई आसामी तो बहुत बड़ा है आप की लड़की यहाँ तो ना चल पायेगी  चमेलिया जी "
" अरे तो हमारे मामा को का ऐसा वैसा समझा  है का, बड़का नेता है विधायक है जल्द ही मंत्री  भी बन जायेंगे आप के बहन के फुफेरे ससुर और देवर जैसे दस अधिकारी जेब में ले कर घुमते है | ई अधिकारी लोग तो खुदे उंनके  आगे पीछे  दौड़ते है | एक बार उनकी लड़की की शादी आप के भाई से हो जाये तो फिर देखिये कैसे धका धक हमारे भाई को हर चीज का लाइसेंस मिलता है और काफी दिन से मामा के एक बिजनेस में पिता जी साझेदार बनना चाह रहे थे इ बिया होते ही साझेदारी पक्की समझो "
" एक बात पुछू चमेलिया जी आप दोनों तो अपने अपने फायदे के लिए लाबिंग में लगी है पर हमारे भाई के बारे में कुछ सोचियेगा "
" देखिये जी इसमे केवल हमारा ही फायदा थोड़े ही है अरे जिससे सबसे ज्यादा दान दहेज़ रुतबा आप की माता जी को मिलेगा वो उसी के पक्ष में फैसला देंगी  रही बात आप के भाई की तो अब उसके बारे में का सोचे उसके किस्मत में तो चुपचाप शहीद होना लिखा है तो वो होगा ही का फर्क पड़ता है की हम करे या आप की बहन करे |"

December 12, 2010

लड़कियों पर एसिड अटैक क्या कानून काफी है इसे रोकने के लिए ?- - - - - - - - -mangopeople

आज कल महिलाओ पर तेजाब फेंकने की घटनाओं में काफी तेजी आई है | इसको देखते हुए केंद्र सरकार ने इसके खिलाफ सख्त कदम उठाने का विचार किया और गृह मंत्रालय ने इसके लिए भारतीय दंड सहिंता में संशोधन लाने का प्रस्ताव रखा है | प्रस्ताव के अनुसार तेजाब फेंकने वाले को दस साल की कैद और दस लाख रूपये जुर्माना लगाने का प्रावधान है | सरकार के काम की गति को देख कर हम अंदाजा लगा सकते है की आने वाले पांच छ सालों में ये कुछ संशोधनों के साथ तब आनन फानन में पास करा कर लागु कर दिया जायेगा जब इस अपराध का आकडा आसमान छूने लगेगा और यह रोज की बात हो जाएगी और महिला संगठन और कुछ एन जी ओ उस कानून को पास कराने के लिए आन्दोलन करेंगे हो हल्ला मचाएंगे  | तब तक ना जाने और कितनी लड़कियों का जीवन इस घटिया मानसिकता के कारण किये गये इस अपराध के कारण बर्बाद हो चूका होगा |
                                            पर क्या हम किसी लड़की पर तेजाब फेक कर उसको मौत से भी बदतर जीवन देने वालो को मात्र कड़ी सजा देने का कानून बना कर रोक सकते है | जी नहीं ये संभव नहीं है क्योंकि बिना इस कानून के भी आज की तारीख में भी ऐसा करने वालो पे हत्या का प्रयास का मुक़दमा चलता है (पर वास्तव में तो होना ये चाहिए की उस पर क्रूरता से हत्या करने का मुक़दमा चलना चाहिए ) जिसमे काफी कड़ी सजा का प्रावधान है ,लेकिन उसके बाद भी इस तरह की घटनाओं पर लगाम नहीं लग सकी है और ना ही अपराधियों में ( जो की वास्तव में कोई शातिर अपराधी नहीं बल्कि विकृत मानसिकता वाले आम लोग ही है ) कानून और पुलिस का कोई डर है |
कारण क्या है --- किसी लड़की या महिला पर तेजाब फेंकना पूरी तरह से बदला लेने की भावना से की जाती है | मनोवैज्ञानिक इसे सैडीज्म कहते है |  अभी तक इस तरह की घटनाओं में लड़की से एक तरफ़ा प्यार या लड़की द्वारा विवाह के प्रस्ताव को ठुकराया जाना या पर अपने साथी के चरित्र पर शक होने के कारण किया जाता है | ऐसा करने वाले लड़की को सबक सिखाने,उससे बदला लेने और "मेरी नहीं हुई तो किसी की नहीं होगी" जैसी ओछी मानसिकता के कारण ये करते है | ये विकृत दिमाग के वो लड़के है जो किसी लड़की द्वारा प्रेम प्रस्ताव या विवाह के प्रस्ताव को ठुकरा दिये जाने को पचा नहीं पाते है या लड़की के चरित्र पर शक करते है की उसका संबंघ किसी और से भी है और किसी लड़की द्वारा किये इस कृत्य को अपने पुरुषवादी गुरुर का अपमान समझने लगते है | उसी अपमान का बदला लेने के लिए वो पूरी तरह से सोच समझ कर लड़की के चेहरे पर तेजाब फेक कर उसे विकृत बनाने का प्रयास करते है की इसी स्त्रियोचित व्यक्तित्व की निशानी  खूबसूरती के कारण ही इसने हमारे प्रस्ताव को ठुकराया है हम उसे ही बर्बाद कर देंगे | वो उसे जीवित रख कर उसका जीवन नरक बनाने का प्रयास करते है |
कानून काफी नहीं है ----- इस तरह के अपराधों को हम केवल कानून बना कर नहीं रोक सकते है या ये कहे  कि किसी भी सामाजिक समस्या को हम केवल कानून बना कर नहीं रोका सकते है | दहेज़ कानून , कन्या भ्रूण हत्या ,बाल विवाह और घरेलू हिंसा कानून बना कर हम पहले ही देख चुके है की इससे अपराध पर कोई लगाम नहीं कसा जा सका है | उसके बाद एक लड़की का तेजाब फेक कर उसे मौत से भी बदतर जीवन देने वाले के लिए क्या सिर्फ दस साल की कैद काफी है | किसी लड़की के लिए इस तरह की घटना मौत से भी बड़ी है ऐसा करने वालो पर तो हत्या का मुक़दमा चलाना चाहिए और उसे लड़की के जीवित रहने पर कम से कम आजीवन कारावास और उसकी मृत्यु होने पर उसी सीधे फाँसी की सजा का प्रावधान होना चाहिए | फिर कानून बना भर देने से काम नहीं चलता है ज़रुरी है कि उसे कड़ाई से लागू किया जाये अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ा जाये और जल्द से जल्द उसे सजा भी दिलाई जा सके | जो हमारे देश के कानून व्यवस्था को देख कर मुमकिन नहीं लगता है की होगा | इसी कारण से इस तरह के अपराध दिन पर दिन और बढ़ते जा रहे है |
अपराध की मानसिकता पर चोट की जाये --------- फिर सवाल ये है कि इसे रोका कैसे जाये ? क्योकि कानून बना कर हम अपराधी को सजा तो दिला सकते है पर इसके साथ ही ये भी जरुरी है की इस तरह के अपराध दोहराए ना जाये किसी और लड़की के साद इस तरह का अपराध ना हो इसके लिए भी कुछ किया जाये | तो इसके लिए ज़रुरी है कि अपराध की मानसिकता पर चोट की जाये | अभी तक जो भी केस सामने आये है उन सभी में तेजाब फेंकने का एक मात्र सोच यही था की लड़की का चेहरा ख़राब करके उसके जीवन को बर्बाद कर दिया जाये उसे शारीरिक नुकसान के साथ ही एक बड़ा मानसिक चोट दिया जाये जिससे वो कभी भी बाहर ना आ सके और फिर कभी भी एक सामान्य जीवन ना जी सके दुनिया में कही भी रह कर | बस अपराधियों के इसी मकसद को पूरा नहीं होने देना है | इसके लिए ज़रुरी है की लड़की के पुराने चेहरे को प्लास्टिक सर्जरी द्वारा  फिर से उसे वापस दिया जाये | सरकार जो प्रस्ताव ला रही है उसमे भी दस लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान है जो निश्चित रूप से लड़की के लिए होगा ताकि वो फिर से अपना इलाज करा सके | किंतु जब ये रकम ठीक से इलाज के लिए काम पड़े तब या जब   अपराधी इस जुर्माने को भर ही नहीं सकेगा तब | इसके लिए ज़रुरी है की सरकार अपनी तरफ से ये सुनिश्चित  करे कि जिस भी लड़की के साथ इस तरह की घटना होगी यदि अपराधी जुर्माने की या इलाज की रकम नहीं भर पाता है तो उसकी प्लास्टिक सर्जरी सरकार कराएगी और उसे वापस उसका पुराना चेहरा देगी | ये प्लास्टिक सर्जरी सरकारी अस्पतालों की में किया जा रहा मुफ्त कटे होठ का आपरेशन जैसा नहीं होना चाहिए, बल्कि उच्च तकनीक वाला आधुनिक सर्जरी होना चाहिए जिसमे लड़की को उसका चेहरा वापस उसे मिले ना कि सर्जरी के नाम पर बस चेहरे कि विभत्सता मिटाई जाये | ये करना ज़रुरी है क्योंकि अपराधी के तेजाब फेंकने का मकसद को ही पूरा नहीं होने देना है | जिससे इस तरह की कोई भी बात किसी के दिमाग में आती है तो उसे ये याद रहेगा की पकडे जाने पर ना केवल उसे कड़ी सजा मिलेगी बल्कि उसे भारी जुर्माना भी देना होगा और बाद में लड़की वापस से अपना चेहरा भी पा लेगी और उसका मकसद कामयाब नहीं होगा |
फंड कहा से आयेगा --------जी हा ये इलाज काफी महँगा होगा और इसके लिए फंड की समस्या होगी | ऐसे तो सरकारी खर्च पर विदेश जा कर इलाज करने वाले मंत्रियों के देश में फंड की समस्या तो नहीं होनी चाहिए फिर भी इसके लिए सरकार प्राइवेट सेक्टर, निजी एन जी ओ का भी साथ ले सकती है |  पाकिस्तान में इस तरह की एक एन जी ओ है जो महिलाओ के जले चेहरों की अच्छी प्लास्टिक सर्जरी करती है, मुफ्त में, भारत की एक महिला ने भी अपनी सर्जरी वहा जा कर कराई है | या  फिर महिला बाल कल्याण मंत्रालय के बजट से इसके लिए धन की व्यवस्था की जा सकती है | ऐसे तो मुझे लगता है की समाज को भी खुद आगे आकर इन मामलों में पीड़ित का इलाज में मदद करना चाहिए | यदि सरकार कुछ साल भी इस कार्य को पूरा करती है तो काफी सम्भावना है की इस तरह के अपराध में कमी आये और फिर उसे किसी धन की समस्या का सामना ही ना करना पड़े |
                    एसिड अटैक की तरह ही आज कल दिल्ली में ब्लेड मैन ने भी लड़कियों के बीच काफी आतंक मचा रखा है | अपराधी रहा चल रही किसी भी लड़की के चेहरे पर ब्लेड मार कर घायल कर देते है और दो लड़कियों की तो जान पर ही बन आई थी क्योंकि ब्लेड ने उनकी गर्दन पर एक बड़ा ज़ख्म दे दिया था | ये भी लड़कियों के चेहरे बिगाड़ने के मकसद से किया जा रहा है | अब इस तरह के अपराधियों को हम क्या कह सकते है निश्चित रूप से ये फ्रस्टेडेड लोग है जो अपनी खुन्नस मासूम लड़कियों पर निकाल रहे है |
                  कारण क्या है वही पुलिस की लापरवाही और लोगों में कानून का कोई डर नहीं है | हर आदमी जानता है कि ऐसे मामलों को पुलिस पहले दबाती है फिर लिपापोती करती है और जब पानी सर से ऊपर चला जाता है तब मीडिया के हल्ला मचाने पर कार्यवाही करने की खानापूर्ति करती है तब तक अपराधियों के हौसले और भी बुलंद हो चुके होते है |
                       काश की महिलाओ के ऊपर हो रहे इस तरह के एसिड और ब्लेड अटैक  जैसे अपराध की पहली घटना पर ही पुलिस तुरंत ही गंभीर कार्यवाही करे तो कई दूसरी लड़कियाँ इस तरह के अपराध की शिकार होने से बच सकती है |

December 10, 2010

बहस ,विचार विमर्श और शास्त्रार्थ - - - - - - - - mangopeople

  घिसु डिग्री धारी पर कम समझदार सीधा साधा बिल्कुल पति मैटिरियल वाला और चमेलिया जी कम पढ़ी लिखी और ज्यादा होशियार पत्नी खूबी विहीन महिला थी | राम ने मिलाई जोड़ी और दोनों की हो गई शादी | शादी के बाद घिसु ने कहा की हम घूमने के लिए वैष्णो देवी जा रहे है  तैयारी कर लो और बाहर चला गया | समझदार चमेलिया जी ने सोचा की हमें अपने नए नए पति को अभी ही अपनी समझदारी का सबूत दे देना चाहिए ताकि जीवन आराम से कटे नहीं तो हमें बेफकुफ़ समझ सारी जिंदगी चराते रहेंगे | दो घंटे बाद जब घिसु आया तो चमेलिया जी शुरू हो गई |
"सुनते हो जी हम घूमने के लिए वैष्णो देवी नहीं जायेंगे क्या शादी के तुरंत बाद भी कोई तीर्थ यात्रा पर जाता है हम तो कश्मीर चलते है " चमेलिया जी ने शांति से कहा |
"ठीक है हम कश्मीर ही चलते है " घिसु ने कहा
ये सुनते ही चमेलिया जी को ४४० वॉल्ट का झटका लगा गया चेहरे का रंग उड़ गया काटो तो खून नहीं |
बोली " बस इतना ही, तुम मान गये, क्या तुम मेरी बात का विरोध नहीं करोगे "
"क्यों भाई मैं तुम्हारी बात का क्यों विरोध करूँ सही ही कह रही हो ये हमारे तीर्थ यात्रा की उम्र थोड़े ही है | " घिसु ने बड़े आराम से कहा |
" फिर भी तुम कुछ और ही बात का विरोध करो कहो की हम कश्मीर नहीं कही और ही जायेंगे | " चमेलिया जी ने माथे पर सिकन लाते हुए कहा |
" लेकिन क्यों भला कश्मीर तो ठीक ही है जम्मू तक की तो हमारी टिकट है ही आसानी होगी "
" फिर भी पत्नी का कुछ तो विरोध करो कैसे मर्द हो चुपचाप पत्नी की बात मान ली मर्द नहीं कम से कम पति बनो और मेरी बात का विरोध करो और जोरू का ग़ुलाम मत बनो पत्नी की कोई भी बात मानने वाला जोरू का ग़ुलाम हो जाता है | "
अब घिसु को लगा की कुछ तो गड़बड़ है बोला " क्या बात है कुछ सीधा सीधा बताओ "
" मैं क्या बताऊ पूरे दो घंटे की मेरी सारी मेहनत बेकार कर दी, दो घंटे से सोच रही थी की तुम आओगे और मेरी बात का विरोध करोगे और मैं अपनी बात मनवाने के लिए दुनिया जहान के तर्क दूंगी न जाने कहा कहा से तर्क लिंक  रिफरेंसे ढूँढ कर लाई थी कि जैसे जैसे तुम मेरी बात का विरोध करोगे वैसे वैसे नए तर्क नए लिंक नए रिफ़रेंसेस रख रख कर तुम्हारी बातों का जवाब दूंगी | अंत में बहस में मेरी ही जीत होगी | "
घिसु सर खुजाते हुए बोला " तर्क लिंक रिफरेन्स बहस इ का बाला है | इ बहस क्या होता है और ई तर्क लिंक विंक से का होगा |"
" इतना भी नहीं जानते बहस करने से व्यक्ति की समझदारी का पता चलता है |"
" समझदारी का पता बहस से चलता है जो बहस ना करे तो "
" तो उसे समझदार विद्वान नहीं माना जाता है | "
" और तर्क लिंक देने से का होता है |"
" बहस करने वाला जितने अच्छे तर्क देता जाता है और अपनी बात को साबित करने के लिए जितने लिंक देता जाता है वो उतना ही विद्वान समझा जाता है | "
" अच्छा ऐसा करने वाले को लोग विद्वान समझने लगते है | "
" लोगों का तो पता नहीं पर वो खुद को विद्वान ज़रुर समझने लगता है | "
" तो ई बहस किया क्यों जाता है "
" ताकि दूसरे से अपनी बात मनवाई जा सके "
" तो क्या बहस के अंत में बहस करने वाले एक दूसरे की बात मान जाते है "
" अरे कोई दूसरे की बात मानने के लिए बहस थोड़े ही करता है वो तो अपनी बात मनवाने के लिए बहस करता है |"
" तो अंत में कौन किसकी बात मानता है "
" अंत में कोई किसी की बात नहीं मनाता है दोनों अपनी ही बात पर अड़े रहते है |"
" जब दोनों अपनी ही बात पर अड़े रहते है तो बहस करने का फायदा क्या |"
" अरे बहस करने से हम अपनी ही बात को साबित करने के लिए की नए तर्क जान जाते है और अपनी बात पर और अड़ जाते है |"
" वैसे ये बताओ की तर्क लाते कैसे है उन्हें पता कैसे चलता है की दूसरा कब कौन से तर्क रखने वाला है |"
" ये तो अकेले शतरंज खेलने जैसा है दोनों तरफ की चाल खुद ही सोचनी पड़ती है नहीं तो तुमको क्या लगा की बहस करना इतना आसान है |"
" और ई लिंक रिफरेन्स का क्या मतलब है |"
" उन लोगों का नाम पता जो आप की तरह ही सोच कर आप की तरह ही बात करते है | "
" कोई महान लोग |"
" ए लो तुमको किसने कहा की महान लोग होते है | किसी का भी नाम ले लो जो तुम्हारी तरह सोचते है | चाहे पनवारी का नाम लो चाहे बनवारी का चाहे ट्रक के पीछे लिखे इबारत का ही लिंक दे दो बुरी नजर वाले तेरा मुँह काला | जो तुम्हारी तरह सोचे वो सब महान तुम्हारी तरह विद्वान | पर एक बात बताइए घिसु जी कब से आप बहस करने पर बहस करते जा रहे है पर जिस बात पर बहस करनी है उसपे क्यों नहीं करते है |"
" पर ये बताओ की जब मैंने तुम्हारी बात बिना बहस के मान ली है तो बहस करने की अब क्या जरुरत है |"
" लेकिन जो मैंने इतने तर्क जुटाए है वो तुमको नहीं बताउंगी तो मैं समझदार कैसे कहलाउंगी | अच्छा ठीक है तुम बहस नहीं करना चाहते हो तो हम विचार विमर्श कर लेते है |"
" अब ई विचार विमर्श क्या है |"
" देखो इसमे कोई लफड़ातुमको कश्मीर जाने के फायदे गिनाती जाउंगी और तुम सभी को मानते जाओगे फिर मैं पूरे टूर का कार्यक्रम बनाउंगी और तुम उन सब को सुन कर वाह वाह करोगे और मानते जाओगे | तुम्हारा काम बस मेरी हा में हा मिलाना होगा |"
" इससे क्या फायदा होगा |"
" इससे फायदा ये होगा की तुम मेरी हर बात का समर्थन कर चुके होगे फिर तुम किसी बात से पलट नहीं सकोगे अब ये सारा कार्यक्रम सिर्फ मेरा बनाया हुआ नहीं कहा जायेगा फिर कहा जायेगा की ये हम दोनों ने मिल कर विचार विमर्श करके बनाया है | टूर अच्छा गया तो सारा क्रेडिट मेरा यदि कोई गड़बड़ी हुई तो सब दोष तुम्हारा "तुमने पहले क्यों नहीं बताया तुम किसी काम के नहीं हो सब मैंने किया एक चीज भी तुम ध्यान नहीं दिला सकते थे " मैं ऐसा उस समय कह सकती हुं |"
" अगर मैं तुम्हारी बात ना मनु और किसी बात को काट दू तो |"
" तो क्या ! फिर मैं कहूँगी की तुम हमेशा बहस करते रहते हो विचार विमर्श करने की बौद्धिक क्षमता तुम में नहीं है | वैसे तो ये जूमला महिलाओ के लिए होता है | पर मैं तुम्हारे लिए भी ये चला लुंगी |"
" पर तुम्हें पता है चमेलिया शास्त्रों में लिखा है की हर पत्नी को अपनी पति की बात माननी चाहिए |"
ये सुनते ही चमेलिया जी का चेहरा गुस्से से तमतमा गया गुस्से में बोली " मैं जानती थी तुम हो तो आखिर मर्द, वो भी पति , मर्दपना कहा जायेगा आगये ना अपनी पर |"
बेचारा घिसु हडबडा गया की उसने ये क्या कहा दिया की शांत सी दिख रही सीता साक्षात काली का रूप धर लिया बोला " शांत देवी शांत भक्त आप से क्षमा मागता है मैंने ऐसा क्या कह दिया की आप ने ये रौद्र रूप धारण कर लिया |"   
घिसु को क्षमा मांगता देख चमेलिया जी का गुस्सा शांत हो गया बोली " जब तुम मर्दों की हमारे आगे कुछ नहीं चलती है तुम हमारे सवालों का जवाब नहीं दे पाते हो तो तुम शास्त्रों की बात करके शास्त्रार्थ करने लगते हो |"
" पर मैंने कब शास्त्रार्थ किया आप से, मैं तो सीधा साधा प्राणी कुछ बोल ही नहीं रहा हुं सिर्फ गलती से शास्त्र का नाम भर लिया है |"
" अभी अभी तुमने शास्त्रों की बात की है ना जानते हो की महिलाएँ शास्त्रार्थ नहीं करती है | ये काम सिर्फ विद्वान पुरुषों का है महिलाओ का ये करना वर्जित है |"
" वैसे शास्त्रार्थ का मतलब क्या होता है और ये महिलाओ के लिए वर्जित क्यों है |" घिसु ने डरते डरते धीरे से पूछा |
" शास्त्रार्थ का अर्थ होता है जब दो विद्वान पुरुष अपने अपने मतलब की बात शास्त्रों से उठाते है या शास्त्रों की बातों की व्याख्या अपने मतलब के हिसाब से करते है | जब जरुरत हो तो शास्त्रों की बात मान लो जब उसे मानने से तुम्हारा नुकसान हो तो उसे मानने से ही इंकार कर दो या ये कह दो की ये तो बाद में कुछ मेरे विचारों के दुश्मनों ने जोड़ दिया है ,ये शास्त्रों का अंग है ही नहीं और रही बात महिलाओ की तो उन्हें हमेशा इससे दूर रखा गया एक तो उन्हें विद्वानों कि श्रेणी में नहीं रखा जाता है दूसरे  उन्हें भी विद्वान पुरुष अपने लाभ और मतलब के हिसाब से शास्त्रों की व्याख्या करके बेफकुफ़ बनाते रहे | उन्हें शास्त्र के हिसाब से चलने का प्रवचन देते रहे और खुद उससे दूर रहे |"
" अब ये बताओ की बहस और शास्त्रार्थ में अंतर क्या हुआ |"
" हे प्रभु तुम तो सच में पति मैटेरियल से परिपूर्ण हो तुमको महिलाओ की बेकार की बहस और विद्वान पुरुषों के बीच के शास्त्रार्थ   में कोई अंतर ही नहीं लग रहा है |" चमेलिया जी ने दोनों हाथ जोड़ कर  ऊपर वाले को धन्यवाद दिया " हे प्रभु आप का धन्यवाद जो आप ने हमें घिसु जैसा पति दिया | समझ गई अब ये मुझे जीवन भर नहीं चरायेगा |"

  अपने आस पास लोगों को बेमतलब की बहस करेते हुए देख कर और महिलाओ की काम की ज्ञान वाली बातो को भी बेकार कह कर ख़ारिज करते देख कर ये पोस्ट की उपज हुई थी | खुद मुझे भी कई बार इस तरह की बातो का सामना करना पड़ा है जब मेरी बात को महिला होने के कारण काट दिया गया और वही बात जब किसी पुरुष ने कही तो उसे विद्वान कह दिया गया | ऐसा बहुत सी महिलाओ के साथ हुआ होगा और बहुत से पुरुष भी कुछ लोगों की बेमतलब की बहसों से परेशान हुए होंगे |
   

December 04, 2010

कही अनजाने में आप अपने शब्दों से बलात्कार पीड़ित का दर्द तो नहीं बढ़ा रहे है - - - - - - mangopeople

                                   

                            समय के साथ हम सभी ने समाज की कई गलत पुरानी मान्यताओं और सोच को पीछे छोड़ा है और एक नई सोच को बनाया है  उसे अपनाया है | ये देख कर अब अच्छा लगता है की समाज में ऐसे लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है जो किसी बलात्कार पीड़ित नारी को दोषी की नजर से नहीं देखते है और उसके प्रति सहानुभूति रखते है , मानते है की इस अपराध में उसका कोई दोष नहीं है और उसे फिर से खड़े हो कर अपना नया जीवन शुरू करना चाहिए | मीडिया से ले कर हम में से कई लोगों ने उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए और अपराधियों को सजा दिलाने के लिए आवाज़ उठाई और काफी कुछ लिखा है | पर क्या उनके पक्ष में लिखते और बोलते समय हमने कभी इस बात पर ध्यान दिया है की हम अनजाने में वो शब्द लिखते और बोलते जा रहे है जो पीड़ित के मन में और दुख पैदा कर सकता है उसे फिर से खड़ा होने से रोक सकता है और उसके लिए सजा जैसा हो जायेगा |
                          जी हा कई बार जब हम इस विषय पर लिखते है तो कुछ ऐसे शब्द और वाक्य भी लिख देते है जिससे कुछ और  ध्वनिया  और अर्थ भी निकलते है | जैसे बलात्कार पीड़ित के लिए हम " उसकी इज़्ज़त लुट गई", " उसकी इज़्ज़त तार तार कर दी " या "उसे कही मुँह दिखाने के काबिल नहीं छोड़ा " जैसे वाक्य लिख देते है | क्या वास्तव में ऐसा ही है कि जिस नारी के साथ बलात्कार हो वो हमारे आप के इज़्ज़त के काबिल ना रहे क्या हम उसे उसके साथ हुए इस अपराध के बाद कोई सम्मान नहीं देंगे क्या वास्तव में वो समाज के सामने नहीं आ सकती, लोगों से नज़रे नहीं मीला सकती है लोगो को अपना मुँह नहीं दिखा सकती | मैं यहाँ ये मान कर चल रही हुं कि हम में से कोई भी ऐसा नहीं सोचता होगा फिर हम इन शब्दों का प्रयोग क्यों करते रहते है और पीड़ित को और दुखी कर देते है उसमे ग्लानी भर देते है |
               एक बार पीड़ित के तरफ से सोचिये की उस पर उसके लिए लिखे इस शब्दों का क्या असर होगा या ये कहे की उसने तो ये सारे शब्द पहले ही सुन रखे होंगे और उसके साथ हुए इस अपराध के बाद जब वो इस शब्दों को खुद से जोड़ेगी तो उस पर कितना बुरा असर होगा | यही कारण है की कई लड़कियाँ अपने साथ इस तरह के अपराध होने के बाद इस ग्लानी में कि अब उनकी इज़्ज़त लुट गई है उनका कोई सम्मान नहीं करेगा वो कही मुँह दिखाने के काबिल नहीं रही वो परिस्थिति से लड़ने के बजाये आत्महत्या कर लेती है | 
                 ये ठीक है की ये शब्द हमने नहीं बनाये है ये काफी समय पहले से बनाये गए है | रेप के लिए ये शब्दों तब बनाये गए जब समाज की सोच वैसी थी जब समाज इसके लिए कही ना कही स्त्री को ही ज्यादा दोषी मानता था और इस अपराध के बाद उसे अपवित्र घोषित कर दिया जाता था उसे समाज में अलग थलग करके उसे भी सजा दी जाति थी | लेकिन अब हमारी सोच बदल गई है हम मानते है ( कुछ अब भी नहीं मानते ) की इसमे पीड़ित का कोई दोष नहीं है दोष तो अपराध करने वाले का है और सजा उसे मिलनी चाहिए ना की पीड़ित को | जब हमने ये सोच त्याग दिया है तो हमें इन शब्दों को भी त्याग देना चाहिए जो कही ना कही पीड़ित को ही सजा देने वाले लगते है | कुछ शब्दों को हमने पहले ही त्याग दिया है जैसे उन्हें अपवित्र कहना पर अब हमें इस शब्दों को भी त्याग देने चाहिए | ताकि किसी पीड़ित को ये ना लगे की उसने कोई अपराध किया ही य समाज उसे सज दे रह है या वो सम्मान के काबिल नहीं रही | जब ये ग्लानी अपराधबोध नहीं होगा तो उसे अपने दर्द से बाहर आने में और एक नया जीवन शुरू करने में आसानी होगी |
आशा है मेरी बात सभी पाठक सकारात्मक रूप से लेंगे यदि मेरी सोच में कही कोई गलती हो तो मेरा ध्यान अवश्य दिलाइयेगा मैं उसमे अवश्य सुधार करुँगी और यदि इस मामले में आप की भी कोई राय है तो मुझे अवगत कराये |