June 03, 2019

नृत्य का धरती पर आगमन --------mangopeople

                                                  
                                          कभी सोचा हैं गुजराती इतना नाचते क्यों हैं | क्यों हर बात हर ख़ुशी  पर गरबा के लिए तैयार रहते हैं (नहीं सोचते  तो कभी कभी सोच लेना चाहिए , सोचने से दिमाग तेज होता हैं )  | तो आज इसके पीछे की वजह हम बताते हैं |
                                        त्रिपुरासुर का वध करके जब शिव आये तो उनके क्रोध को शांत करने के लिए पार्वती ने पहली बार लास्य नृत्य उनके सामने किया | इसके पहले शिव ने तांडव किया था जो पुरुषो का नृत्य था |पार्वती का लास्य स्त्रियों का नृत्य बना (लगभग सभी भारतीय शास्त्रीय नृत्य भी इसी लास्य नृत्य पर ही आधारित हैं ) |  यह नृत्य बड़ा कोमल , सुन्दर और स्त्री की तरह ही सौम्य था |यही लास्य नृत्य बाद में पार्वती ने बाड़ासुर की पुत्री उषा को सिखाया | उषा का विवाह बाद में  कृष्ण के पौत्र प्रद्युम्न  के साथ हुआ | इस प्रकार उषा के साथ नृत्य स्वर्ग से उतर कर पृथ्वी पर  आ गया | उषा ने वह लास्य नृत्य सौराष्ट्र गुजरात  की सभी गोपियों को सीखा दिया और उन गोपियों ने सभी जगह इस नृत्य को फैला दिया |
ऐसा नंदिकेश्वर अपनी पुस्तक अभिनयदर्पण में कहते हैं |
                                          चुकी धरती पर पहली बार नृत्य का आगमन सौराष्ट्र गुजरात में आया तो नृत्य के पहले विद्यार्थी होने के कारण गुजराती आज भी सदा नाचने को तैयार रहतें हैं , क्या स्त्रियां क्या पुरुष |
अब आप कहना चाहें की अब तो आगे के पांच साल भी पूरा भारत गुजराती गरबे की धुन पर नाचने वाला हैं तो आप की मर्जी , हम क्या कहें |

7 comments:

  1. ब्लॉग बुलेटिन की दिनांक 03/06/2019 की बुलेटिन, " इस मौसम में रखें बच्चो का ख़ास ख़्याल - ब्लॉग बुलेटिन “ , में आप की पोस्ट को भी शामिल किया गया है ... सादर आभार !

    ReplyDelete

  2. जी नमस्ते,
    आपकी लिखी रचना 5 जून 2019 के लिए साझा की गयी है
    पांच लिंकों का आनंद पर...
    आप भी सादर आमंत्रित हैं...धन्यवाद।

    ReplyDelete
  3. बहुत सुंदर प्रस्तुति

    ReplyDelete
  4. अब तो आगे के पांच साल भी पूरा भारत गुजराती गरबे की धुन पर नाचने वाला है 😊

    ReplyDelete
  5. रोचक और ज्ञानवर्धक लेख ,सादर नमस्कार

    ReplyDelete