July 08, 2022

अफगानिस्तान को लेकर कुछ फन फैक्ट 2

अफगानिस्तान  मे जब तालिबान  की दुबारा वापसी हुयी थी तब वहां के हालातो पर फेसबुक  पर लिखा था । उस समय की हुयी आशंकाएं आज सच हो रही है तो ये सब याद  आ रहा है 

फन फैक्ट 4 

अफगानिस्तान में आये बदलाव का असर  फिल्मो पर भी पडेगा , नहीं नहीं हम अफ़ग़ानिस्तान की फ़िल्म निर्देशक सहरा करीमी के  ख़त की बात नहीं कर रहें हैं |  वैसे उन्होंने सभी  उदारवादी प्रगतिशील  फिल्म वालों से अपनी पोस्ट शेयर करके मदद की अपील कि थी देखना होगा कितनी सोशल मिडिया वीरांगना अभिनेत्रियों ने उनकी पोस्ट शेयर किया हैं   | हम यहाँ बात कर रहें हैं हिंदी फिल्म उद्योग की | 


अब उरी जैसी फिल्मे शायद ना  बन पाये | संभव हैं कि भारत ही उस तरह की सर्जिकल स्ट्राइक ना कर पाए  क्योकि अब आतंकवादी प्रशिक्षण केंद्र शायद अफगानिस्तान शिफ्ट हो जाये | खुले बड़े मैदानों में , बिना किसी रोकटोक के , बिना किसी स्टेलाइट के निगरानी या सर्जिकल स्ट्राइक के डर के खुल कर भारत विरोधी आतंकवाद को प्रशिक्षित किया जा सकता हैं | 


हा ये हो सकता हैं कि टाइगर 3 -4 में सलमान  या बागी वाले असली टाइगर  या अपने नए भारत कुमार अक्षय अफगानिस्तान में मिशन पर जाते दिखे | उड़ता पंजाब की सीक्वल आ सकती है क्योकि अब सस्ता , अच्छा और  भरपूर माल की आपूर्ति सीधा अफगानिस्तान से होगी  | 

मुंबई हमलों पर बनी फिल्मो के भी कई रूप आ सकते हैं | 


एयर लिफ्ट की भी सीक्वल आ सकती है  उसका  भयानक डरावना ट्रेलर तो सभी ने कल टीवी पर देख ही लिया होगा | 


वैसे अफगानिस्तान के हालातों से हमें ज्यादा चिंता करने की जरुरत नहीं हैं | ये उनका आपसी मामला हैं हमें अंतराष्ट्रीय मुद्दों पर ज्यादा नहीं बोलना चाहिए |  हम पर उसका कोई असर नहीं होगा बस हमारी हिंदी फिल्मो पर होगा | 

फन फैक्ट 5

नया भारत , नया पाकिस्तान वाले चुटकुले ख़त्म भी ना हुआ था कि अब नया तालिबान भी आ गया | ये "नया" तो संक्रामक बीमारी हो गया ,फैलता जा रहा हैं ।

फन  फैक्ट 6 


कोई भी समाज, देश , सरकार जो धर्म और किसी धार्मिक पुस्तक के आधार पर चलती हो वो कभी आधुनिक सोच की नहीं बन सकती | आधुनिकता शानदार इमारतों , आधुनिक मशीनों , चमचमाती सडको , आर्थिक समृद्धि और  तकनीक के उपयोग आदि को नहीं कहते हैं | 


आधुनिकता बाहरी दिखावे से नहीं अंदुरुनी सोच और जमीनी व्यवहार को कहते हैं | किसी देश समाज में प्रत्येक व्यक्ति को कितने मौलिक ,मानवीय अधिकार मिले हैं , जनता को कितनी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हैं , अल्पसंख्यकों और कमजोर वर्ग की तरह समाज,  सरकार का व्यवहार ,  महिलाओं की स्वतंत्रता , समाज में वर्ग , धर्म , लिंग भेद के बिना  सभी को प्राप्त  समानता , न्याय व्यवस्था का रूप आदि उसके आधुनिक और पुरातनपंथी रूढ़िवादी होने को दिखाता हैं | 


दुनियां में धर्म के आधार पर चलने वाला पहले से स्थिर कोई भी  देश आधुनिकता अर्थात मार्डन सोच की परिभाषा को छूता भी नहीं हैं | इसलिए धर्म को अफीम कहने वालों का  ये कहना कि धर्म के आधार पर सत्ता   पाने का  प्रयास करता  तालिबान , सत्ता की स्थिरता  पाने के बाद धीरे धीरे आधुनिक सोच को बनायेगी निहायत ही फनी सोच हैं | 

और हिन्दू राष्ट्र का सपना देखने वाले भी ये बात समझ ले जितना जल्दी अच्छा होगा | धर्म और आधुनिकता दो विपरीत चीजे हैं दोनों एक साथ नहीं रह सकती | 


फन फैक्ट 7 

लोग कितने तथ्यहीन बातें करते हैं और  बिना पूरी जानकारी के आरोप लगाने लगते हैं | लोग बोल रहें हैं कि  अफगानिस्तान के मुस्लिम जनता को मुस्लिम देश शरण क्यों नहीं दे रहें है | जबकि सारी दुनियां देख चुकी हैं कि इसके पहले पाकिस्तान में मुशर्रफ़ के कहर से बचाने के लिए नवाज शरीफ को सऊदी ने और अब अफगानिस्तान के राष्ट्रपति गनी को यूएई ने शरण दिया हैं | कौन कहता हैं कि मुस्लिम देश शरणार्थियों को शरण नहीं देते | बस शरणार्थियों के पास डॉलर भरे चार गाड़ियां और हवाई जहाज  होने चाहिए | 

फन फैक्ट कैसे लगे हमें जरूर बताइये और हमसे जुड़े रहें 

#फनफैक्ट

#funfact


No comments:

Post a Comment