Showing posts with label सेलिब्रेटी. Show all posts
Showing posts with label सेलिब्रेटी. Show all posts

July 03, 2022

मुंबई और सेलिब्रेटी को देखना


कुछ समय पहले बात चली मुंबई में सेलिब्रिटी लोगों से मुलाकात की तो अपना भी पहला अनुभव याद आ गया | मुंबई में जब ब्याह हुआ तो ना तो मुंबई का कोई क्रेज था और ना किसी हीरो हीरोइन का | फिल्मे ना के बराबर देखते थे लेकिन क्रिकेट और क्रिकेटर अपने पसंदीदा थे | 
 
शादी के कोई एक साल होने जा रहा  था  पतिदेव एक दिन  फैशन स्ट्रीट ले गए |  हम लोग टहल ही रहे थे कि सड़क के किनारे खूब भीड़ लगी दिखी | मेरे भीड़ का कारण पूछने पर पतिदेव ने कहा कोई एक्टर होगा उसी को देखने के लिए भीड़ लगी होगी | हम दोनों को कोई  रूचि  नहीं थी तो  हम बेपरवाही से आगे बढ़ने लगे | 

जैसे ही भीड़ के करीब पहुंची किसी ने किसी को बताया कोई क्रिकेटर हैं ,  हमारे कान खड़े हो गए एकदम | उस समय बिलकुल  भीड़ के बगल में थे तुरंत भीड़ में से  दो को लेफ्ट धक्का मारा दो को राइट धक्का मारा और घुस गए  | पीछे से बेचारे पतिदेव अरे अरे करते रह गए | 

सामने सफ़ेद रंग की कोई तो महँगी सी गाडी थी और गाड़ी के डिग्गी में अपना क्रिकेट किट रखते जहीर खान थे  |  सामने ही बॉम्बे जिमखाना था वो शायद प्रैक्टिस करके बाहर आये थे |  गाड़ी पर हाथ धरे मैं बिलकुल मुंह खोले उन्हें निहारे जा रही थी | दिमाग में दो बाते आयी आइला  ये तो जहीर हैं और ये कितना गोरा हैं टीवी पर इतना गोरा तो नहीं दिखता | 2002 या 3 की बात हैं मोबाईल में कैमरे होते नहीं थे तो कोई भी फोटो नहीं ले रहा था बस उन्हें चुपचाप निहार ही रहा था | फिर वो खुद ड्राइविंग सीट पर बैठे और चले गए | 

आज याद करती हूँ तो याद आ रहा   हैं  आगे की सीट पर एक और खिलाडी उन्ही की तरह सफ़ेद कपड़ों में बैठा था | उस पर मैंने ध्यान भी नहीं दिया शायद उस समय उस खिलाडी का राष्ट्रिय टीम में चयन नहीं हुआ होगा तो पहचान नहीं पायी होंगी | लेकिन क्या पता कौन था हो सकता हैं बाद में  बड़ा खिलाडी बन गया हो | 


वैसे एक साल बाद वानखेड़े स्टियम में मैच देखने गयी तो लगभग सभी भारतीय खिलाडियों को नजदीक से देखा | वो भी एक मजेदार किस्सा हैं उस पर भी कभी लिखूंगी |