Showing posts with label फिल्म उद्योग. Show all posts
Showing posts with label फिल्म उद्योग. Show all posts

May 30, 2022

फ़िल्मी विवाद , विवाद या पब्लिसिटी स्टंट

फिल्म और शो बिजनेस में क्या सच में हो रहा हैं और क्या सिर्फ पब्लिसिटी के लिए कई बार ये बता पाना बहुत मुश्किल होता हैं | यहाँ प्रचार प्रसिद्धि के लिए किसी तरह का विवाद खड़ा करना या बेमतलब की हरकते करना बड़ी आम बात हैं | 


आम लोगों दर्शको के लिए कई  बार ये पता करना भी एक मुश्किल काम होता है कि क्या असली हैं और क्या पब्लिसिटी स्टंट | इस चक्कर में कई बार मासूम दर्शक उन्हें सच असली मान ठगा जाता हैं | जैसे ऑस्कर एवार्ड में विल स्मिथ के मारे गए थप्पड़ को भी बहुत सारे लोग   असली मान बैठे थे  प्बलिसिटी  स्टंट नहीं | 


पिछली बार इन अवार्ड वालों ने कार्यक्रम के कुछ दिन पहले बताया कि सारे अवार्ड चोरी हो गए हैं अब नया बनाने के लिए समय नहीं हैं और पता नहीं ऑस्कर अवार्ड में क्या होगा | फिर चमत्कारिक रूप की कार्यक्रम के एक दिन पहले वो एक सार्वजनिक कूड़े के डब्बे में एकदम चमचमाते हुए मिल गए थे | 


लोगों  को ये भी नहीं पता कि भारत में ऐसे सिनेमाई पुरस्कारों में जो कलाकार नाचते गाते हैं टीवी पर दिखाने के लिए उसी स्टेज पर एक दिन पहले ही कई टेक में रिकॉर्ड कर लिया जाता हैं | फिर लाइव रिकार्डिंग लॉन्ग शार्ट और पहले की रिकॉर्डिंग क्लोजअप शार्ट को मिला कर टीवी पर दिखाया जाता हैं | 


लोग ये  भी नहीं जानते  कि ऐसे पुरस्कारों के समय एंकर , कलाकार और नीचे बैठे कलाकार के बीच की नोकझोक , बातचीत पहले से तय होती हैं | फिर अपनी नादानी में ये वीडियों फॉरवर्ड कर लिखते हैं देखो कैसे अवार्ड  फंक्शन में अक्षय कुमार ने शाहरुख की बेइज्जती की या विद्या बालन ने शाहरुख़ की पोल खोली कि वो अवार्ड खरीदते हैं | 


इन बेचारो को तो ये भी नहीं पता कि बहुत से इंटरव्यू और कपिल शर्मा जैसे हास्य शो में बड़े कलाकारों का  हँसी मजाक और तपाक से दिया मजाकिया जवाब भी स्क्रिप्टेड होता हैं |  बेचारे दर्शक  लोग समझते हैं कि फिल्मो से जुड़े विवाद और  उनसे जुड़े कलाकारों का विवादित बयान असली होते हैं | उनके अफेयर की हर खबर असली होती हैं | 

वास्तव में जब कोई फिल्म आने वाली होती हैं तो उसके बारेमे ज्यादा बात हो वो खबरों में बना रहें जिससे उसका  प्रचार हो  सके | इसके लिए खुद उस फिल्म या स्टार से जुड़े पीआर के लोग विवादी खबरे या अफेयर की खबरे फैलाते हैं | 






May 26, 2022

देशभक्ति फिल्मे ,व्यवसाय या असली राष्ट्रवाद

सोचिये अगर आज के समय में मुगले आज़म फिल्म बनी होती तो एक वर्ग कहता की  फिल्म अकबर की छवि खराब करने के लिए बनायीं गयी हैं | महान अकबर को प्यार का दुश्मन बताया जा रहा हैं | वैसे आज के समय में मनोज कुमार ने उपकार फिल्म बनायीं होती तो उनको भी नहीं छोड़ा जाता |  कहा जाता सरकार का प्रचार कर रहें हैं उसका एजेंडा , नारा 'जय जवान जय किसान'  को बढ़ावा देने के लिए फिल्म बनायीं हैं , भक्त कहीं के |  


मनोज कुमार को  उनकी देश भक्ति वाली फिल्मो के लिए तब सम्मान से भारत कुमार का नाम दिया गया था | आज होते तो अक्षय की तरह उनकी खिल्ली उड़ायी जाती उनकी देशभक्ति वाली फिल्मो के लिए  | 


कोई भी फिल्म निर्माता निर्देशक किसी भी फिल्म का निर्माण माहौल देख कर करता हैं | उनका मुख्य उद्देश्य पैसा कमाना होता हैं अपनी भावना दिखाना नहीं | इसलिए वो ये देखते हैं कि देश के लोग किस भावना में बह रहें हैं , वो इस समय किस तरह की फिल्मे पसंद कर रहें हैं | जिस समय काल में जिस तरह की फिल्मे चलती हैं लोग जैसी फिल्मे देखना पसंद करते हैं फिल्म वैसे ही बनते जाती हैं | जब तक कि दर्शक उसे देखना बंद ना कर दे बोर ना हो जाए | 


याद कीजिये एक समय डाकुओ और गांव के जमींदारों पर कितनी फिल्मे बनती थी | फिल्मो ने डाकुओ को लेकर लोगों की राय ही बदल दी थी | दर्जनों फिल्मो में डाकुओ को इतना  अच्छा दिखाया कि जनता की सहानभूति उनकी ओर हो गयी थी |  पता नहीं उन फिल्मो को देख कर कितने डाकुओ ने आत्मसमर्पण किया था  | 


उसके पहले के समय में ईश्वर भक्ति पर फिल्मे बनती थी क्योकि एक बड़ा दर्शक वर्ग  बाकी की फिल्मो को ख़राब और भगवान वाली फिल्मो को अच्छा मान उन्हें देखने जाता था | उस समय काल में शायद ही कोई भगवान बचे हो जिन पर फिल्म ना बनी हो | मेरे दादा जी ने सिनेमा हाल में दो चार फिल्म ही देखी थी सब भगवान भक्ति वाली ही थी | 

रामगोपाल वर्मा ने अंडरवर्ड वाली फिल्मो से पैसा बनाया | उन्होंने ने भी गैंगस्टर और अंडरवर्ड डॉन की  भी खूब छवि बदलने  की कोशिश की | उस समय तो कुछ फिल्म निर्माता सीधे पाकिस्तान दुबई फोन कर वहां छुपे  डॉन से फिल्म के लिए प्लॉट तक ले रहें थे और उनके ही पैसे से फिल्म बना रहें थे | 


खेल और खिलाडियों की बॉयोपिक का भी दौर था और फिल्म तो बस शाहरुख और सेक्स पर बिकेगी का भी दौर था | कम उम्र वाली प्रेम कहानियां तो सिर्फ संगीत के बल पर चलने वाली फिल्मो का  भी दौर था |  संगीतमय प्रेम कहानियां देख जब लोग बोर होने लगे तो आया एंग्री यंग मैन वाला समय  | वो दौर शुरू हुआ  डिशुम ढिशुम वाले एक्शन का दौर | 


जो कॉमेडी कभी फिल्मो का एक छोटा हिस्सा होती या एक दो फिल्मे ही हास्य पर आती एक समय कॉमेडी फिल्मो का रेला लग गया | फिर कॉमेडी के नाम पर फूहड़ता , अश्लीलता शुरू हो गयी तो वो भी बिदा हो गया | आर्ट फिल्मो का एक दौर था सालो बाद वो समान्तर फिल्मो के नाम से वापस आया | फिर वही कम बजट रियलिस्टिक फिल्मो के नाम से पुकारा जाने लगा | सबका दौर समय आता हैं और फिर चला जाता हैं | 


मनोज कुमार के बाद आज का समय फिर से देशभक्ति काल हैं साथ में ऐतिहासिक चरित्रों पर बनी फिल्मो का समय  | सभी फिल्मकारों को पता हैं जनता आज एक ही भावना में बह रही हैं और वैसी ही फिल्मे लोग देख रहें हैं | जब राष्ट्रवादी देशभक्ति वाली फिल्मे  पैसे ला रही हैं तो क्यों नहीं वैसे ही फिल्मे बनाया जाए जिसमे पैसे वापस आने की गारंटी हो  |


कहने का मतलब बस इतना हैं कि किसी भी तरह की फिल्मो का दौर  किसी निर्माता , निर्देशक , कलाकार की भावना को व्यक्त नहीं करते असल में वो बताते हैं कि दर्शक वर्ग उस समय में किस भावना में बह रहा हैं | तो जब तक बड़ा दर्शक वर्ग ऐसी फिल्मो से ऊब ना जाए ये बनती रहेंगी | 


मनोरंजन के नाम पर कुछ ऐसा देखना पसंद हैं तो देख आइये ऐसी फिल्मे नहीं पसंद हैं तो मत जाइये लेकिन उसमे इतिहास , भूगोल , विज्ञान , सच्चाई मत खोजिये | अब वो चाहे फिल्म के समर्थक हो या विरोधी | 

#सिने_माँ