Showing posts with label ऑनलाइन वर्क. Show all posts
Showing posts with label ऑनलाइन वर्क. Show all posts

July 30, 2022

ऑनलाइन वर्क के अपने मजे थे

जब कोरोना की वजह से दुनियाभर  मे लाॅकडाउन  लगा था तो ये कंपनियों के लिए  भी कम मुसीबत  नही था । बहुत सारी कंपनियों के कुछ काम लॉकडाउन में  सिर्फ घर बैठे  नहीं हो सकता था  या बहुत कम काम होता था  | तो ऐसे समय में कंपनियां बैठे कर्मचारियों के लिए ऑन लाइन  ट्रेनिंग सेशन , वेबिनार आदि इत्यादि करवा रही थी  |

इसमें विशेषज्ञों को भी बुलाया जाता है |  कंपनी समय , पैसा आदि खर्च करती हैं कि जब काम शुरू हो तो कर्मचारी ऊर्जा से भरे   और अच्छे से ट्रेंड रहें अपने काम को समझे | लेकिन वास्तव में  होता कुछ  और था | 

एई दिन पतिदेव के ऑफिस में भी  जूनियर के लिए ट्रेनिंग सेशन था ऑनलाइन | ट्रेनिंग देने वाली लड़की बंगलौर की कन्नड़ उसकी हिंदी अच्छी नहीं और इधर जूनियर की अंग्रेजी अच्छी नहीं | तो पतिदेव भी अपनी इच्छा से अक्सर उस ट्रेनिंग से जुड़े रहते हैं ताकि कुछ समझ ना आये तो उन्हें बाद में  बता सके अपनी टीम को  | 


एकदिन ऐसे ही मीटिंग में पतिदेव जुड़े थे , कैमरा उनका बंद ही रहता हैं | मुझे पहले ही कह दिया की   ढाई तीन घंटे डिस्टर्ब नहीं करना मुझे  | हम भी सामने  सोफे पर अपने लैपटॉप लिए धंसे थे | घंटे भर बाद जब पतिदेव पर नजर गयी तो वो बड़े आराम से पीछे दिवार पे सर  टिकाये   कान में कनखजूरा ठुसे  आँख बंद कर कुर्सी पर पड़े हैं   | 


पहले लगा आँख बंद करके सुन रहें होंगे लेकिन जब मेरे उठने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं हुयी तो समझ आया ये तो सो गए हैं | हमने चुपके से बिटिया को बुलाया और उनके इस हालत में फोटो खिचवाई ,  वीडियों भी बनवाया  वरना  तो  आँख खोलते कहेंगे कि सो नहीं रहा था आँख बंद करके सुन रहा था | 


इतनी गहरी नींद में  थे कि बिटिया ने आवाज दी फिर भी नींद नहीं खुला फिर उन्हें हिलाडुला कर जगाया गया | तब से   जैसे ही वो ऐसे किसी मीटिंग  में  आँख बंद कर सुनते हम तकिया थमा देतें  कि डिस्टर्ब नहीं करेंगे आराम से सो लो काहें मीटिंग का बहाना मार रहे हो | साथ में ये वाला गाना भी गाते " मैं गाऊं तुम सो जाओ सुख सपने में खो जाओ ------

#फ्रॉम_होमवर्क