Showing posts with label पाठक. Show all posts
Showing posts with label पाठक. Show all posts

July 01, 2017

ब्लॉग पोस्ट हिट बनाने के बेजोड़ नुस्खे ----------- mangopeople



                                                               क्या आप अपने हिन्दी ब्लॉग दिवस वाले पोस्ट को हिट बनाना चाहते है , क्या आप चाहते है की ज्यादा से ज्यादा पाठक आप की पोस्ट पर आये , ढेरो टिप्पणियां से मन गार्डन गार्डन हो जाये , फॉलोअर की संख्या रातोरात बढ़ जाये | तो आप निराश न हो , ब्लॉग से आस न छोड़े , हमारे पास आये ,  हम आप को आदिकाल से चला रहा वो नुस्खा बताएँगे जो आप की सभी मनोकामनाये पूर्ण करेगा |  कही और न जाये उसके लिए आप को सबसे काम का नुस्खा यही मिलेगा | " ब्लॉग से पैसे कैसे बनाये " " अश्लील चुटकुले पढ़ना चाहते है तो यहाँ आये " " ब्लॉग जगत के तो बड़े नामी ब्लॉगर मठाधीशो की पोल खुली " " हिंदी ब्लॉग जगत का सबसे बड़ा ब्लॉगर कौन " " इन नारीवादियों से भगवान बचाये " ये वो चुम्बकीय शब्द शीर्षक है जिससे हर बड़ा छोटा ब्लॉगर आप के पोस्ट तक खींचा चला आता है | इन शब्दों में इतना चुम्बक है कि हर ब्लॉगर आयरन मैन और लेडी बन इसके आकर्षण में आ ही जाता है |  पाठक की संख्या बढ़ाना है तो शीर्षक ही काफी है | पूरी पोस्ट लिखने के लिए ज्यादा दिमाग और मेहनत की आवश्यकता नहीं है शीर्षक दे  " ब्लॉग से पैसे कैसे बनाये " और फिर चुपचाप पैसे की ताकत देखिये | जीतनी ताकत पैसे में है उतनी ही ताकत घर बैठे आराम से पैसे कैसे कमाये " जैसे शब्दों में भी है | लोग धड़ाधड़ आप के ब्लॉग का ट्रैफिक जाम कर देंगे |  चाहे तो पोस्ट में  बस ये लिखे भाइयो और बहनो मै तो पूछ रहा था की पैसे कैसे बनाये , किसी के पास तरीका हो तो यहाँ दे जाये ;) |

                                                        दूसरा तकरवार शब्द है " सेक्स " और " अश्लीलता " जिन शब्दों के आगे पीछे जुड़ जाये उन शब्दों को भी मोहनी बना दे और पाठक मोहपाश में बंधा धड़ाम से आप के ब्लॉग पर आ कर गिरेगा | शीर्षक दीजिये "अश्लील चुटकुले पढ़ना चाहते है तो यहाँ आये " पोस्ट में भी कुछ लिखने की जरुरत नहीं है बस लिख दीजिये शीर्षक में ही आप ने अश्लील चुटकुले पढ़ लिया तो अब निचे क्या खोज रहे है ;) |  बस समस्या ये है कि आएंगे सब लेकिन टिप्पणी देने से सब बच के सब छुप छुप निकल जायेंगे , जैसे कि वो आये ही नहीं | सबको पता है यहाँ टिप्पणी करना खतरनाक है , टिप्पणी दी तो फंस जायेंगे नाहक ब्लॉग जगत में बदनाम हो जायेंगे | चुटकुला तो मिला नहीं लोगो के सवालिया नजरो से और खिंचाई में फंस जायेंगे | ब्लॉग पर आने वाले तो बढ़ जायेंगे लेकिन आप की ये खुराफात टिप्पणी नहीं पा पायेगी , पर कितने लोग ब्लॉग पर ईमानदार है ये पता चल जायेगा |


                                                                एक बात अच्छे से समझ लीजिये दुनिया में कितना भी मोदी और ट्रंप का डंका बज जाए , चाहे कितना भी गाय , सूअर पर विवाद हो जाए , राष्ट्रवादी - वामपंथी खुद को एक दूसरे से ज्यादा बड़ा बताये , पूरी दुनिया में कोई भी विषय हिट हो | लेकिन जब बात ब्लॉग जगत में सबसे हिट फार्मूला की होगी तो ब्लॉग जगत में खुद ब्लॉग जगत के लोगो से जुड़े विवादों , उनके बीच के होड़, पुरस्कारों , मठाधीशी आदि पर लिखी गई पोस्टो का मुकाबला कोई नहीं कर सकता | बस आप ब्लॉग जगत के किसी तथाकथित बड़े , हिट , नामी , विवादित आदि आदि ब्लॉगर का नाम लेकर कोई विवादित पोस्ट लिखा दे | दो ब्लोगरो के बीच कौन बड़ा लेखक है लिख दे , किसी को मठाधीस कहके दो चार खरी खरी सुना दे , किसी के बीच हुए विवाद पर थोड़ा मसाला छिड़क कर लिख दे , किसी पुरस्कार की घोषणा कर दे , या पहले से दिए पुरस्कार की समीक्षा कर दे | ये सारे विषय ऐसे है जिस से ब्लॉग के लोग खुद से बड़ा जुड़ा मानते है , अरे ये तो हमारी बात है , ये तो घर की बात है करके सब के सब इसमें दिलचस्पी लेने लगते है | और विषय कोई विवाद हो तो तो पूछो ही मत उनकी सक्रियता चरम पर पहुँच जाती है | आप ने एक ब्लॉगर को दूसरे से बड़ा कहा दुसरा खुद अपना लावा लश्कर ले आप की पोस्ट पर चढ़ाई कर देगा और पहला बचाव में | दोनों तरफ के समर्थक आप की पोस्ट पर भिड़ पड़ेंगे , जितना अपने को अच्छा कहेंगे उससे ज्यादा दूसरे  बुराई बता जायेंगे , फिर समर्थको के भी समर्थक आएंगे और अपने गुरु का साथ  निभाएंगे | बस अँधा क्या चाहे दो आंखे ब्लॉगर क्या चाहे एक विवादित पोस्ट पर कुछ सौ टिप्पणियां और पुरे ब्लॉग जगत में  उसकी चर्चा |

       
                                               इसके आलावा नारिवादिया भी पाठक खींचू विषय है | खुद नारीवादी नारीवादी पोस्टो पर जितने पाठक नहीं ला पाती उन्हें भला बुरा कहने वाले उससे ज्यादा पाठक पा जाते है | घर में पत्नी की खुन्नस यहाँ निकालते है , पत्नी के तानो का जवाब नहीं दे पाते वो यहाँ अपनी भड़ास निकालते है | पत्नी आगे तो मुंह नहीं खोल सकते यहाँ चिंघाड कर अपनी मर्दानगी दिखाते है |  पुरुष हो कर नारीवाद पर पोस्ट भी एक हिट फार्मूला है | राष्ट्रवादी लोग स्त्री को बहन बेटी माँ कह कर पोस्ट लिख सकते है वामपंथी फेमिनिज्म पर कुछ भी लिख दे दक्षिणपन्थियो को दो चार गाली देते हिट है | पति और पत्नी पर लिखे पति और पत्नी पीड़ित के पोस्ट भी हिट है |

तो सभी ब्लॉगर इन फार्मूलों को याद रखे और एक बार आजमा कर जरूर देखे |

#हिन्दी_ब्लॉगिंग