Showing posts with label पाकिस्तान. Show all posts
Showing posts with label पाकिस्तान. Show all posts

February 16, 2019

आइये युद्ध के लिए तैयारी कर ले --------- mangopeople




सबसे पहले उन महान विद्वानों को सलाम जो युद्ध से डरे हुए हैं , नहीं नहीं इसलिए नहीं डरे हैं कि युद्ध भयावह है और वो बलिदान लेती है बल्कि इसलिए डरे हैं क्योकि उन्हें लगता है मौजूदा सरकार युद्ध की घोषणा कर चुनाव टाल ना दे या कोई बड़ी कार्यवाही करके कोई राजनैतिक फायदा ना उठा ले |

 किसी ने कहा  वो आत्मघाती हमलावर बनने को तैयार है देश के लिए जान कुर्बान | सुनो  आत्मघाती हमलावरों से युद्ध जीते जाते तो लिट्टे , लादेन , तालिबान , आईएसआईएस जैसे आतंकवादी संगठन बहुत पहले ये युद्ध जीत चुके होते | युद्ध जान दे कर नहीं , सही तरीके , सही जगह और सही दुश्मन की जान लेकर जीते जाते है |

एक वीर योद्धा  ने कहा वो बढ़ी कीमतों में पेट्रोल खरीदने के लिए तैयार है  सरकार को बदला लेने के लिए युद्ध करना चाहिए |

मुझे लगता है आम लोग समझ नहीं पा रहें की युद्ध के लिए किन चीजों की जरुरत है और सरकार को इसके लिए कैसे तैयार करना चाहिए |

युद्ध लड़ने के लिए ( जीतने के लिए नहीं सिर्फ लड़ने के लिए ) बहुत सारे पैसो की जरूरत होती है | जरा गूगल कर चेक कीजिये कि संसद पर हमले के बाद कितने अरब रुपये एक छोटी सेना को सीमा तक भेजने और बिना कुछ किये ही वापस बुला लेने पर खर्च हो गए |  

यदि आप वास्तव में सरकार को युद्ध के लिए मानना चाहते है तो अपनी समस्त जमा पूंजी अपनी हर तरीके की धनसंपदा को देश पर न्यौछावर कीजिये उसे प्रधानमंत्री राहत कोश में जमा कर दीजिये फिर कहिये सरकार युद्ध करो |

सोशल मिडिया पर जितने लोग आक्रोश जाहिर कर युद्ध चाहते हैं यदि वो सभी ऐसा करे तो सरकार के पास काफी धन होगा युद्ध पर खर्च करने के लिए ( समस्या हल की गारंटी नहीं है क्योकि हमारे पडोसी की दुम टेढ़ी है ) 
याद कीजिये आजादी के लड़ाई के समय महिलाओं ने अपने गहने कुर्बान किया था , महिलाएं आज भी ऐसा कर सकती हैं |

युद्ध के लिए कुर्बानी देनी होगी अपने भविष्य की ,  एक युद्ध हमारे जैसे विकास कर रहे देश को दस साल पीछे खींच लेता है |

कहिये की अगले दस साल देश के सभी अध्यापक  सरकारी स्कूलों , कॉलेजों , विश्विद्यालयों में मुफ्त सेवा देंगे |  जो पढ़ाना नहीं जानते वो  सभी बच्चो के लिए किताबो यूनिफार्म बस्ते की व्यवस्था करेंगे | सरकार को एक पैसा खर्च करने की जरुरत नहीं है |

महिलाएं वादा करे अगले दस साल तक अपने पैसो और हाथो से मिडडे मील बना कर स्कूल के बच्चो को खिलाएंगे , सरकार पैसे ना खर्च करे |

सरकरी अस्पताल में रोज चार छः घंटे  देश का हर डॉक्टर  मुफ्त सेवा देगा  , जो डॉक्टर नहीं है वो दवाइयों और बाकि जरूरतों को पैसे से पूरा करेंगे |

महंगा प्रट्रोल नहीं महंगा आनाज सीधा किसान से लेंगे क्योकि किसानों के कर्ज माफ़ नहीं होंगे क्योकि खेती के लिए उन्हें कर्ज  मिलेंगे ही नहीं |

व्यापार के पैसे से तिजोरी नहीं भरेंगे नया काम शुरू कर  और रोजगार जनता पैदा करेगी , सरकार को चिंता करने की जरूरत नहीं  हैं |
घर के आगे की सड़क हम बनवाएंगे , मंदिर की जगह ब्रिज , फ्लाईओवर आदि  के लिए पैसा दान देंगे |
सैनिको के लिए आप को मुआवजा देने की जरुरत नहीं है , भावनात्मक जरुरत तो शायद ना पूरा कर सके लेकिन बाकी हर जरुरत सैनिको के घरो की हम पूरा  करेंगे |

अपने बेटे के लिए किसी सैनिक की विधवा ब्याह कर लाएंगे , उसके बच्चो को पिता का प्यार देंगे |
उसके माँ बाप को अपने माँ बाप की तरह रख्नेगे |

अगले दस साल अपने सारे शौक ख़त्म कर अपनी जरूरते के बाद बचे सारे पैसे देश के लिए खर्च करेंगे |

उफ्फ्फ क्या बकवास है कौन करेगा ये सब , कुछ आसान सा करते हैं  चलो डीपी काली करते हैं , कैंडिल मार्च निकालते हैं , सोशल मिडिया पर बयानवीर बनते हैं , सरकार को मोदी को कोसते है , पकिस्तान को गरियाते हैं , सिद्धू के विरोध के लिए कपिल के शो का बहिष्कार करते है |

सुना है भारत सरकार ने सैनिको की सहायता के लिए एक कोष बनाया था जिसमे आम लोग पैसे दे सकते है | आज भी उसमे पैसे ना के बराबर है | चलो सैनिको कुर्बानी के लिए तैयार हो जाओ हम सोशल मिडिया पर तुम्हारे लिए डटे हैं |
















May 20, 2011

ऐसे लड़ेंगे हम आतंकवाद से और दाउद को लायेंगे पाकिस्तान से - - - - -mangopeople



                                                                      टीवी चैनलों पर हम सभी ने देखा होगा ग्राहकों को जागरुक करता सरकारी विज्ञापन " जागो ग्राहक जागो " बताया जाता है की किसी भी चीज को खरीदने से पहले उसकी एक्सपायरी डेड यानि उसको इस्तेमाल करने की आखरी तारीख जरुर देख ले, किन्तु  सरकार आम आदमी को तो जगाती रही पर जब उसकी बारी आई तो शायद खुद ही सो गई | देश की सबसे बड़ी "सरकारी" जाँच एजेंसी सी बी आई  १९९५ के पुरुलिया कांड के मुख्य आरोपी किम डेवी के प्रत्यर्पण के लिए कोपेनहेगन पहुची तो उसे पता चला की वो तो डेवी को ले जाने के लिए जो वारंट लाई है वो एक्सपायर हो चूका है |  इस बात की जानकारी भी उन महान अधिकारियो को खुद नहीं हुई उसकी जानकारी भी डेवी के वकील ने दी | खैर ऐसे वैसे कर तुरंत नया वारंट मगाया गया और वहा की आदालत में पेश किया गया |
                                    सरकार और उसकी जाँच एजेंसियों , सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से की गई ये गलती तब बड़ी मामूली लगती है, जब हमें पता चलता है की पाकिस्तान को जो ५० अपराधियों ( भारत के मोस्ट वांटेड ) की लिस्ट दी जा रही है जिनके पाकिस्तान में होने की बात की जा रही है उस लिस्ट में भी बड़ी गड़बड़िया है | पहले तो उस लिस्ट में उस वजाहुल कमर खान का नाम सामने आया जो पहले ही पुलिस के द्वारा पकडे जाने के बाद जमानत पर रिहा है और रोज पुलिस स्टेशन जा कर हाजरी भी लगाता है |  अभी तक इतनी बड़ी गड़बड़ी के बारे में हमारे केन्द्रीय गृह मंत्री जी ठीक से सफाई भी नहीं दे पाए थे की अब उस मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल एक और अपराधी फिरोज अब्दुल रशीद के बारे में कहा जा रहा है की वो तो मुंबई के आर्थर रोड जेल में कसाब के साथ ही बंद है | पहली गलती पर तो केंद्र और राज्य सरकारे एक दुसरे पर दोस मढ़ने लगी वो भी तब जब दोनों जगह एक ही पार्टी की सरकारे है यदि अलग अलग पार्टी को होती तो इस बड़ी गड़बड़ी को भी राजनीतिक रंग दे दिया जाता और कभी पता ही नहीं चलता की गलती किसकी है | वैसे अधिकारिक रूप से तो अब भी ये नहीं पता चला है की गलती किसकी है और उसे क्या सजा दी जा रही है | किन्तु इन सभी के कारण जो देश की दुनिया के सामने किरकिरी हुई है उसके लिए किसे सजा दिया जाये |   दुनिया के आगे अक्सर हम ये रोना रोते है की अमेरिका से ज्यादा और पहले से तो हम आतंकवाद से पीड़ित है हम तो अपने पडोसी के द्वारा प्रायोजित आतंकवाद के सताये हुए आदि आदि किन्तु जब इन सब रोने गाने के अलावा काम करने की बारी आती है तो हम ढंग से कागजी कार्यवाही तक नहीं कर पाते है और सपने अमेरिका जैसी कार्यवाही की देखते है | इस कारनामे के बाद क्या लगता है की दुनिया में कोई भी देश हमारे द्वारा पाकिस्तान पर लगाये गए किसी आरोप को गंभीरता से लेगी | क्योकि ये हमारी सुरक्षा और जाँच एजेंसियों द्वारा की गई कोई पहली गलती नहीं है  इसके पहले भी जब २६/११ के मामले में पाकिस्तान को कुछ अपराधियों के फिंगर प्रिंट दिए गए थे तब भी इसी प्रकार की गड़बड़ी की गई थी और दो व्यक्तियों के नाम पर एक ही व्यक्ति का फिंगर प्रिंट दे दिया गया था और उसके पहले भी इसी मामले में डी एन ए दिया गया था तब भी यही गड़बड़ी की गई थी | यानि हम इसे एक मामूली मानवीय भूल समझ कर माफ़ नहीं कर सकते है बल्कि ये सरकार की लापरवाही को दिखा रहा है उसका गंभीर न होना दिखा रहा है  जो बार बार दुहराया जा रहा है |
                                            इस सारे मामले को देख कर हम समझ सकते है की सरकार आतंकवाद से लड़ने को ले कर, २६/११ के मामले में पाकिस्तान से बातचित को लेकर और वहां पर आजाद घूम रहे भारत के  अपराधियों को यहाँ लाने को लेकर कितनी गंभीर है | उसका रवैया बिलकुल उस आम आदमी की तरह है जो सोचता है की खाली पिली होना कुछ है नहीं, दाउद क्या उसका कुत्ते का प्रत्यर्पण भी नहीं होने वाला है, फिजूल में मगज मारी काहे को की जा रही है | यानि सरकार खुद ये मान कर चल रही है की होना कुछ नहीं है बस कागजी खानापूर्ति और दिखावा करना है सो कैसे भी कर दो | अब शायद सभी को समझ में आ गया होगा की मुंबई के २६/११ के अपराधियों पर इतने दबाव और सबूत के बाद भी पाकिस्तान क्यों नहीं कार्यवाही कर रही है | जब हमारी सरकार का ही रवैया इतना ढीला ढाला है तो पाकिस्तान क्या खाक कार्यवाही करेगा  न तो पाकिस्तान के ऊपर और न ही अमेरिका के ऊपर सरकार ने ऐसा कोई दबाव डाला है की वो कार्यवाही के लिए मजबूर हो जाये  बस जनता को बेफकुफ़ बनाने के लिए सतही तौर पर खानापूर्ति की जा रही है | 
                                                        इसे लापरवाही की हद न कहा जाये तो क्या कहा जाये की सरकार को अपने यहाँ पकडे गये आतंकवादियों की कोई खबर नहीं है और दुनिया के सामने दावा ये कर रहे है की हमें पता है जी दाउद से लेकर हमारे सारे मोस्ट वांटेड पाकिस्तान में ही है | और आम आदमी सपने सजा रहा है की हमें भी अमेरिका की तरह पाकिस्तान में घुस कर अपने अपराधियों को मार देना चाहिए | अब सरकार के ये कारनामे देख कर सभी समझ गये होंगे की क्यों मनमोहन सिंह ने अमेरिका जैसी किसी भी कार्यवाही पाकिस्ताने में करने से इंकार कर दिया था | लो जी अपने देश के जेल में बंद अपराधियों का तो हमें पता ही नहीं है पाकिस्तान में कौन कहा छुपा बैठा है इस बात की जानकारी कहा से लायेंगे | अब तो शायद पाकिस्तान कहें की मनमोहन सिंह जी जरा ठीक से अपनी लिस्ट जाँच कर ले ५० में से दो तो आप को भारत में ही मिल गये जरा ध्यान से खोजिये बाकि ४८ भी वही मिल जायेंगे बेकार में हमें बदनाम किये जा रहे है और जिस दाउद को पकड़ने के लिए इतना मारा मारी कर रहे हो उसको पालने पोसने वाला और दाउद को इतना बड़ा बनाने वाला उसका  बाप ही तुम्हारे यहाँ मंत्री बना बैठा है |
                                                             ये सोच कर कोफ़्त होती है की अभी कुछ समय पहले तक हम लादेन के पाकिस्तान में छुपे होने, अमेरिका द्वारा वह घुस कर उसे मारने, पाकिस्तान को इस बारे में कोई जानकारी नहीं होने और सब होने के बाद अंत में पाकिस्तान की स्थिति पर हंस रहे थे उस पर दुनिया भर में चुटकुले बनाये जा रहे थे  और अब शायद पाकिस्तान में हमारे ऊपर चुटकुले बन रहे होंगे |
                                       
                                               ( वैसे मुझे तो अब सक सा हो रहा है की ये गलतिया वास्तव में लापरवाही से हो रही है या हमारी जाँच और सुरक्षा एजेंसियों यहाँ तक की सरकार में बैठा कोई जासूस साजिस तो नहीं कर रहा है, ताकि दुनिया में भारत की किरकिरी हो सके उसके दिए पक्के सबूतों पर भी कोई विश्वास न करे और पाकिस्तान पर लगाये भारत के सारे आरोपों को बस एक राजनीति समझ झुठला दिया जाये | पता नहीं क्या हो रहा है शायद ये भी हो सकता है )