Showing posts with label वसंत. Show all posts
Showing posts with label वसंत. Show all posts

November 29, 2019

प्यार का राग सुनो रे ----------mangopeople

" कब से कह रही थी पार्टी से चलो लेकिन तुम्हारे आने का मन ही नहीं था देखो कितनी रात हो गई है | मै थक गई हूँ बिलकुल  "
" ठीक है रात हो गई है लेकिन ये लिफ्ट में टॉप फ्लोर का बटन क्यों दबाया है हमारे फ्लोर का क्यों नहीं "
" मेरे जीवन साथी प्यार किये जा -------
" इरादा तो ठीक हैं ना  "
" जवानी दीवानी खूबसूरत जिद्दी पड़ोसन सत्यम शिवम सुंदरम "
"  ये कौन सा गाना है "
" ये लिफ्ट में इश्क फरमाने वाला गाना है स्वीटहार्ट  ये  लिफ्ट में हमारा आखरी रोमांस है "
" क्यों इसके बाद लिफ्ट में नहीं आएंगे क्या "
" लिफ्ट में  कैमरा लगने वाला है "
" क्या ! अच्छा हुआ बता दिया वरना हम दोनों तो पकड़े जाते "

" अब हो गया नीचे चले "
"अरे जब टॉप फ्लोर तक आएं हैं तो छत पर चलते हैं मैंने आज तक छत नहीं देखी है अपने बिल्डिंग की | चलो निकलो लिफ्ट से "
" कहाँ खींचे ले चल रही हो दरवाजा   बंद होगा "
" देखो बंद नहीं है खुला है आ जाओ   |  हे भगवान लेकिन यहाँ ये चाँद तारे क्यों नहीं दिख रहें है  "
" बादल है इसलिए नहीं दिख रहा "
" मुझे एक और गाना याद आ रहा है | लग जा गले की फिर हंसी रात हो ना हो शायद फिर इन जनम में मुलाकात हो ना हो "
" लो गले तो लग गया लेकिन इस छत पर मुझे दूसरा गाना और उससे ज्यादा रोमांटिक सीन याद आ रहा है "
"तुम्हे और गाना कौन सा "
"भींगे होठ तेरे "
" ये बैंकॉक नहीं है मुंबई है अभी कोई टंकी के नीचे सोता हुआ जाग कर बाहर आ जायेगा तो सारा छत वाला रोमांस फुर्र हो जायेगा "
" एक बजने जा रहा है कौन आएगा "
" एक बज गया क्या | मर गए आज एक बजे लिफ्ट बंद होने वाली थी "
" चलिए अब सीढ़ियों से नीचे चलिए बहुत छत देखने का शौक था ना  "
" नहीं मै बहुत थक गई है मुझसे चला नहीं जायेगा | काश की तुम मुझे गोद में उठा कर नीचे ले चलते "
" क्यों सीढ़ियों पर रोमांस वाला कोई गाना नहीं है क्या "
" हैं ना उसके लिए भी है | तेरे घर के सामने नूतन देवानंद और कुतुबमीनार की सीढियाँ "
" सीढ़ियों पर भी रोमांस वाह "
" दिल का भंवर करे पुकार ,प्यार का राग सुनो ,प्यार का राग सुनो रे हुंम हुंम "
" धीरे गाओ पूरी बिल्डिंग तुम्हारे प्यार का राग सुन जाग जाएगी जायेगी "
#वसंत
#अधूरीसीकहानी_अधूरेसेकिस्से 

August 16, 2019

सजन मिल न सकेंगे दो मन एक ही आंगन में -------mangopeople

🎼अबके सजन सावन में ,आग लगेगी बदन में 
घटा बरसेगी , मगर तरसेगी 
सजन मिल न सकेंगे दो मन एक ही आंगन में 🎼

"सोफा क्यों खोल रही हो 🤔 | क्या बात हैं तकिया , पॉपकार्न सब बड़ी तैयारी😃 | आज ड्राइंग रूम में ही सोना हैं क्या | इरादा ठीक नहीं लग रहा तुम्हारा😍😘 "
"एकदम ख़राब इरादा हैं आज😍 | फटाफट बंद करो अपना लैपटॉप ,काम धंधा 😘
" क्यों 🤔 "
" टीवी पर एक बहुत ही रोमांटिक फिल्म आने वाली हैं PS i love you 😍| जानते टॉप टेन रोमांटिक नॉवेल में ये टॉप पर था , उस पर बनी फिल्म सोचो कितनी रोमांटिक होगी | उस पर से कितनी जोरदार बारिश हो रही हैं मौसम भी एकदम रोमांटिक हुआ पड़ा हैं 😍😘"
"बस दस पंद्रह मिनट का काम हैं यार | ये रिपोर्ट बना कर मेल करना हैं बस , फिर साथ में बैठ कर देखेंगे 🥰 "
" बाद में नहीं कर सकते हो 😔"
"जरुरी हैं आज ही सच्ची , कल संडे हैं , बस थोड़ा देर 🥰"
" लो फिल्म भी शुरू हो गई अरे वाह ये तो मैरेड कपल की लव स्टोरी हैं | अब तो देखने में और मजा आयेगा 😃| अरे ये क्या फिल्म शुरू होते ही हीरो मर गया ये कैसी लव स्टोरी हैं 🤔"
"सुनो , तुम ऐसी कमेंट्री करती रहोगी तो मेरा काम खत्म नहीं होगा 🙄"
"मेरे सामने रहोगे तो मैं बोलती रहूंगी😄"
"ठीक हैं मैं बेडरूम में चला जाता हूँ काम ख़त्म करकेआता हूँ जल्दी से😇"
पंद्रह मिनट बाद बेडरूम के दरवाजे पर खटर पटर की आवाज हुई
" तुम दरवाजे पर कुंडी लगा रहें हो इतना डिस्टर्ब कर रहा हैं तुम्हे टीवी की आवाज और आवाज तेज कर देतीं हूँ बंद दरवाजे से भी अंदर जायेगी😲😫"
उसके बाद हमने इंतज़ार में ही पूरी फिल्म अकेले देख ली | खैर सोने के लिए दरवाजा नॉक किया ये सोच कर की वो अब भी काम ही कर रहें होंगे लेकिन दरवाजा खुलते ही मेरा गुस्सा और बढ़ा क्योकि लाइट बंद थी 😡 और उनके चेहरे की हवाइयां उडी थी " ओ माई गॉड 😱"
"भूल गये ना कि मै तुम्हारा इंतजार कर रहीं हूँ और सो गये ना 😔 "
"अरे नहीं वो क्या हुआ की जब मैं कमरे में अंदर आया तो दरवाजे की ऊपर से कुंडी बंद कर दी थी 😔 | जब काम ख़त्म करने के बाद दरवाजे को खोलने की कोशिश की तो खुला नहीं मैंने सोचा तुम ने गुस्से में बाहर से बंद कर दिया होगा 😯😥 | मैंने ऊपर दरवाजे पर देखा ही नहीं की वो अंदर से बंद हैं | फिर तुमने गुस्से में कुछ चिल्ला कर बोला और टीवी का वॉल्यूम बढ़ा दिया तो पक्का हो गया तुमने ही दरवाजा बाहर से बंद किया हैं और मैं भी गुस्से में लेट गया 😅 "
"तुम मजाक कर रहें हो ना 😳🥺 "
"अरे नहीं मजाक नहीं कर रहा 😅 | अभी तुम्हारे नॉक करने पर देखा की ये तो अंदर से बंद हैं "
" वॉव 😡 ! जानते हो आज तुम्हारा लकी दिन हैं आज तुम्हे सोफे पर नहीं सोना होगा क्योकि मैंने उसे पूरा ओपन करके बेड बना दिया हैं , आराम से सोओगे उस पर , निकल जाओ मेरे कमरे से 😠😡 "
"नहीं जाऊंगा , ये मेरा भी बेडरूम हैं 😘 "
"ठीक हैं , फिर तुम ही यहाँ रहो मैं ही जाती हूँ 😩"
"नहीं तुम्हे भी नहीं जाने दूंगा ये हमारा बेडरूम हैं 😅🥰 "
" छोडो मुझे | इतनी बड़ी अक्लमंदी तुम कर कैसे लेते हो 😔 "
"सॉरी यार काम के धुन में याद ही नहीं रहा 😅 "
"😏😔"
#सावन हो या #वसंत जिंदगी में उसे पकड़ कर रखना चाहिए वरना #पतझड़ के आते देर नहीं लगती 😄

February 13, 2019

हो दैय्या रे दैय्या चढ़ गए पापी बिछुवा ------------ mangopeople




" सुनो किसी ओझा को जानते हो 😡😡 "
" क्या 🤨🧐 "
" समझ नहीं आया क्या किसी झाड़ फूंक वाले को जानते हो 😠 "
😂😂 मुझसे झगड़ा कर , इतना सूना कर तुम्हारा मन नहीं भरा क्या अब मुझपे जादू टोना भी करवाओगी 😅 "
" भूत उतरवाना है सर से 🙄 "
" किस पर सवार है तुम्हारे सर पर 😛 | मुझे भी शक है थोड़ा थोड़ा 😂😂 "
" नहीं इस बार फ़ाइनल होगा तुम्हारे सारे टंटे ही ख़त्म कर देतीं हूँ 🥺😩"
" क्या करने वाली हो वशीकरण मंत्र 😋😆 " 
" नहीं अपने सर से तुम्हारे इश्क का भूत उतरवाना है 🥺🥺🥺 | उसके बाद आराम से तुमको छोड़ कर जाउंगी तुम भी खुश मैं भी 😭😭 "
" मैं उतरने ही नहीं दूंगा 😂😂😂 "
एक #वसंत ऐसा भी 😅😂हो दैय्या 

February 11, 2019

तेरे बिन नहीं लगता दिल मेरा ढोलना -------------- mangopeople




           " मेरी बात मानो ये अच्छा ऑफर है मुझे ले लेना चाहिए 😇 "

" दिमाग ख़राब है तुम्हारा 🤨 | मुंबई जैसी जगह छोड़ कर मध्यप्रदेश के किसी जंगल में तुम टूर जॉब करना चाह रहे हो | बीस बीस दिन टूर पर रहोगे और तुम इसे अच्छा ऑफर बोल रहे हो 🤓🧐 "
" तुम पैकेज देखो 🤑इतना मुझे अभी कोई नहीं देगा अभी और कंपनी कितनी बड़ी है 😃😊 "
" अभी नहीं देगा तो कल देगा | हमारी कौन सी जिंदगी खत्म हुए जा रही है 🙄 "
" एक बार अपने मम्मी पापा से बात करो देखना वो भी कहेंगे मुझे ले लेना चाहिए ये ऑफर 🤗"
" मेरे मम्मी पापा बीच में कैसे आ गए 🤔 | कभी हंसो की कहानी सुनी है जिनके दो सर थे 😇 "
"लो अब इसमें हंसो की कहानी कहाँ से आ गई 🤔 "
" एक बार एक हंस था लेकिन उसके दो सर थे | एक दिन एक उसका एक सर नदी में गिरा कुछ अजीब सी चीज खाने लगा | दूसरे ने टोका मत खाओ खतरनाक लग रहा है | लेकिन पहला वाला नहीं माना , बोला मेरा मुंह मेरी मर्जी और खा लिया | उसमे जहर था और उसे खाते ही हंस मर गया | पति पत्नी ऐसे ही हंस है उनके मुंह भले दो हो पर बाकि शरीर एक है| उनके जीवन में लिया कोई भी सही गलत फैसला दोनों पर सामान असर करेगा | इसलिए तुम्हारे जीवन के किसी भी फैसले में मेर अलावा तुम्हे कोई और अच्छी एडवाइस नहीं दे सकता 🥰🥰, क्योकि उसका असर मुझे पर भी उतना ही होगा समझे या और समझाऊ | "

" समझ गया अच्छे से समझ गया 🥰 | लेकिन देखो मुझे लगता है कुछ मौके जीवन में बार बार नहीं मिलते और हमें ये सुनहरा मौका चूकना नहीं चाहिए 🤗 "
" सुनहरा मौका , हा मुझे भी अब लग रहा है 🤔 , मेरा घर कितनी दूर होगा वहाँ से 🧐 "
" अरे ज्यादा दूर नहीं सिर्फ छः घंटे तुम अपने घर आराम से जा भी सकती हो | सोचो कितनी जल्दी अपने घर पहुँच जाओगी 😋😘"
" सही कहा जानू 😍| देखो तुम रहोगे बीस दिन टूर पर फिर मैं उस जंगल में क्या करुँगी | सोच रहीं हूँ मै जा कर अपने घर रहती हूँ | जब तुम टूर से आओगे तो मै बीस दिन बाद उस घर आ जाउंगी 😁 "
" नहीं ऐसा नहीं होगा 😟"
" अरे ये तो बेस्ट आइडिया है 🤭 | मै तो कहती हूँ मै उस जंगल में क्यों आऊं असल में टूर ख़त्म होने के बाद तुम ही मेरे घर आ जाना दो चार दिन साथ रहेंगे फिर टूर पर निकल जाना 😉 "
" फालतू की बात ना करो 😳🙄"
" फालतू की बात क्या है | मेरे मम्मी पापा का घर भी कितना बड़ा है मै वहाँ आराम से रहूंगी अपने परिवार के साथ तुम बीच बीच में आ कर मिल लिया करना | इतना बहुत है हम दोनो के लिए 😄😄"

" इतना बहुत है तुम्हारे लिए 😔 तुम मेरे बिना रह लोगी 🥺 "

" ये तुम पूछ रहे हो 😠 | दो दिन से तुम मुझे बोल रहें हो कि तुम मुझे छोड़ कर आराम से टूर जॉब करोगे तब तुम्हे याद नहीं आया कि मै तुम्हारे बिना कैसे रहूंगी 🥺| मेरी तो तुम छोड़ ही दो ये तो साफ पता चल गया की तुम तो बड़े आराम से मेरे बिना रह सकते हो 🙄 | तो जाओ ले लो अपना शानदार पैकेज , सुनहरा मौका तुम्हारा इंतज़ार कर रहा है 😔"

" अरे यार मैंने इस तरह सोचा ही नहीं 😅 "

" नहीं नहीं ज्यादा मत सोचो तुम जाओ 🙃 | अभी तक तुम मुझे छोड़ कर जा रहे थे अब मै ही तुम्हे छोड़ कर जा रही हूँ तो सब समझ आ रहा हैं ना 😆"
" मै अभी के अभी मना कर देता हूँ 🥰😘"
" ना जी आप पैसे को चुन चुके है मेरे बदले जाइये खुश रहिये , वही पैसा आपके सुख दुःख में काम आएगा 🤨🙄 " 

🙏🙇‍♂️🙆‍♂️


#वसंत 






February 06, 2019

ये मोह मोह के धागे ---------------- mangopeople




   " लो ये वासिंग मशीन को फिर क्या हुआ 🤦‍♀️ | इसने कपडे ठीक से नहीं सुखायें "
" कितनी बार बोला बदल दो लेकिन तुमको सभी चीजे घिसने की आदत है 😕 "
" घिसने की आदत 🙄कुछ भी | सिर्फ पांच साल हुए है मशीन ख़रीदे , इतनी जल्दी कौन बदलता है 🤔"
" इसे घिसना ही कहते है आज कल की चीजों की बात करोगी तो चार से पांच साल ही उनकी एज होती है | इससे ज्यादा यूज करना मतलब घिसना 🤓🧐 "
" किसने कहा तुमसे 😳 अब तो कम्पनिया ५ साल का वारंटी देती हैं और तुम बदलने की बात करते हो 🤷‍♀️"
" चीजों को सही चलना है तो बदलना होगा | पुरे घर को पुरानी चीजों से भर के रखा है सबके बदलने का समय आ गया है 👍💪"
" जानते हो इस घर में सबसे पुरानी चीज क्या है 😈 "
" क्या 🤔"
" तुम हो सबसे पुराने , तुम्हे बदल दू 🤨😏 "
" तुम्हारा बस चले तो बदल ही दो 😅😆 "
" चीजों से मोह नहीं है ना तुमको तो बदलने को कहोगे ही 😔 | इस घर की एक एक चीज मैंने खरीदी है 🤩| एक एक चीज मेहनत से प्यार से खोज खोज के मैं लाइ हूँ 😎 | चीजों से प्यार होगा भी क्यों एक चव्वनी की चीज भी नहीं लाये हो तुम 😔 | लाते तब तो मोह होता ना तुमको | ये कपडे डालने की डोरी देख रहे हो ये भी मै ही आई हूँ कहते थक गई तुम नहीं लाये 🙄"
" देखो मै जो चीज लाया हूँ इस घर में उससे मोह और प्यार दोनों है मुझे 🥰"
" अच्छा 😲! तुम क्या लाये हो इस घर में जरा मैं भी तो सुनु 🤔 "
" तुमको 🥰😍😘 "




February 04, 2019

वसंत ----------- mangopeople




        "अअअअ छिं छिं छिं 🤧🤧 लो लग गई तुम्हारी सर्दी मुझे , दे दिया ना अपना इंफेक्शन 😏 "
" एक मिनट मैडम 🤓 मैंने ये इंफेक्शन नहीं दिया है, तुम ने लिया है | तुम आई मेरे पास मैं नहीं 😁 "
" अरे तुम स्लीपिंग ब्यूटी की तरह सो रहे थे तो क्या करती 🙄 "
"स्लीपिंग ब्यूटी 😯 हद है | "
" और नहीं तो क्या | मै कमरे में आई तुम्हारी नींद नहीं खुली , पंखा तेज कर दिया तुम्हारी नींद नहीं खुली , धम्म से कूद कर बिस्तर पर सोई फिर भी तुम्हारी नींद नहीं खुली | हद तो तब हो गई तुम्हारे निचे दबी चादर खींच ली फिर भी तुम्हारी नींद नहीं खुली 😄😌 "
"कुछ भी इतनी गहरी नींद में तो नहीं था मैं 🙄 "
"इतनी ही गहरी नींद में थे | बिलकुल स्लीपिंग ब्यूटी की तरह नींद ही ना खुल रही थी तुम्हारी 🥰🥰 "
"सच में 🤔"
"और नहीं तो क्या | फिर मैंने भी वही किया जो स्लीपिंग ब्यूटी को जगाने के लिए किताब में लिखा था 😘🥰 | उपाय काम करता है तुम जाग गए "
😅😅😅 चलो अच्छा है , तुम्हे भी हो गई सर्दी अब तुमसे दूर भागने की जरुरत नहीं | तीन दिन से तुमसे दूर रह रहा था 🥰बेकार में तुम भी बीमार पड़ जाओगी "
" अच्छा तो इस बुद्धू को लगता है कि मैंने युहीं स्लीपिंग ब्यूटी को जगाया था 😋 " 

#वसंत