Showing posts with label नकल. Show all posts
Showing posts with label नकल. Show all posts

August 03, 2022

नकल के लिए भी अकल चाहिए

बिटिया की करोना काल वाली दिवाली की छुट्टियों  के समय  स्कूल टीचर ने बच्चो से कहा  कि दिवाली में आप लोग कुछ पकाइये ( अकेले या किसी की मदद से )  और उसकी फोटो क्लास ग्रुप पर डालिये |ये करना जरुरी नहीं था ,बस बच्चे कुछ एक्टिविटी करते रहें उसके लिए ही था |  बहुत सारे  बच्चे फोटो डालने लगे , किसी ने खुद से बनाया किसी ने मम्मी की मदद ली तो किसी ने मम्मी का बनाया ही दिखा दिया | 


कुछ सयाने  बच्चों ने गूगल से फोटो उठायी और ग्रुप पर भेज दिया | लेकिन कुछ उनसे भी ढेर सयाने बच्चो ने उसे तुरंत पकड़ लिया और उन बच्चो की खिचाई कर दी | लेकिन गलती  करने वाले बच्चे मानने को तैयार नहीं ,  बोलते हैं हमने ही बनाया हैं | अब बाकि बच्चे जिद्द पर आ गए , कुछ ने गूगल का लिंक लगा दिया , कुछ ने पूरी फोटो लगा दी | एक ने तो ये भी पकड़ लिया ट्रे पकड़े हाथ तो किसी अंग्रेज टाइप गोर व्यक्ति की हैं तुम्हारे हाथ तो ऐसे है ही नहीं | 


इन बच्चो को क्या कहूं मैंने तो यही फेसबुक पर ऐसा करते  कुछ महिलाएँ को पकड़ा हैं |  गूगल से फोटो उठा कर खूब उसे क्रॉप कर देतीं हैं , कभी कभी वही से रेसपी भी कॉपी कर पेस्ट कर देतीं हैं और बताती हैं मैंने बनाया | खाने की सजावट , फैंसी बर्तन , शानदार  प्रोफेशनल फोटोग्राफी बता देती हैं कि फोटो गूगल से उड़ाया गया हैं | एक बार शिखा जी से बात हुयी थी तो बता रहीं थी खाने की अच्छी फोटो खींचना आसान नहीं हैं उसके लिए भी बड़ा टीमटाम लगता हैं |  सोचिये रोज घर में खुद खाने के लिए खाना बनाने वाला ये सब कैसे करेगा | 


एक बार तो मेरी इच्छा हुई पूछ लूँ आपके पास कितने तरह की क्रॉकरी हैं कि सैकड़ो पकवानो की फोटो में शायद ही कभी बर्तन रिपीट हुआ हो | यहाँ तक की जिस टेबल मेज  पर उन्हें रखा जाता हैं वो भी हर बार अलग होती हैं |  जब बड़े बस लाइक कमेंट के लिए ऐसा कर रहें हैं तो बच्चो को क्या ही कहें |