Showing posts with label मदद सहयोग. Show all posts
Showing posts with label मदद सहयोग. Show all posts

July 31, 2022

जरुरतमंद अलग मदद का तरीका अलग

कई बार सिर्फ पैसो की मदद जरूरतमंद के कोई काम नहीं आती |उन्हे पैसो के साथ उसे कैसे सही तरिके से प्रयोग  करे ये बताने वाले की भी जरूरत होती है । जैसे हम सभी को बबा का ढाबा वाले बाबा  की घटना याद होगी । उन्हे क्राउड फंडिंग से करीब पैतालीस लाख से ऊपर की मदद मिली थी | दो ढेर चालक लोगों ने खुद को उनका वकील और मैनेजर बता पहले तो उन्हें मदद करने वालों के खिलाफ भड़काया | उस समय वो करना उनके लिए आसान भी रहा होगा क्योकि बहुत ज्यादा पैसा आने के कारण बाबा का बैंक अकाउंट  सील हो गया था और वो पैसे निकल नहीं पा रहे थे  |  


दिसंबर में उन्हें रेस्टुरेंट खुलवा दिया जो लाख रुपये महीने के खर्च के कारण फ़रवरी में ही बंद हो गया | इस बीच उन दोनों ने कितने पैसे खुद खाये कोई नहीं जानता | बाबा अपने ढाबे पर वापस हैं लेकिन गालीमत हैं कि अभी भी उनके पास उन्नीस लाख रूपये बचे हैं | 


 जो आयु बाबा की थी उसको देखते तो उनके लिए नया बिजनेस खोलना मूर्खता से ज्यादा कुछ नहीं था और  वो भी रेस्टुरेंट जैसा बिजनेस इस कोरोना और लॉकडाउन में | उसकी जगह उनके ढाबे पर और सुविधा उन्हें दे दी जाती या बैठ कर उसी दुकान पर  बेचने के लिए सामान भर दिए जाते तो उनकी आयु देखते बेहतर था | 


पैसे की जगह लोग उनकी कमाई फिक्स करने के लिए  कहीं किसी ऑफिस , हॉस्टल में टिफिन सर्विस शुरू करवा देने जैसी मदद करते तो इतने ज्यादा  पैसे के बिना भी उनकी मदद हो जाती | कई बार लगता हैं इतने पैसे में तो कई गरीबो की मदद हो सकती थी | कई परिवारों का जीवन इस पैसे से सुधर सकता था लेकिन मदद के लगभग 20 लाख रूपये बर्बाद कर दिया गया या लूट लिया गया | 

मैंने सुना हैं कौन बनेगा करोड़पति में भी पैसे जीतने के बाद लोगों को आर्थिक सलाह दिया जाता हैं | मुझे याद हैं अक्षय कुमार ने भी सैनिको के लिए एक एप्प बनाया था जिसमे लोग सीधे सैनिको के अकाउंट  में पैसे डाल सकते थे लेकिन उसमे एक सैनिक को पांच लाख रुपये मिलते ही वो अपने आप उस एप्प से हट जाता और लोग किसी दूसरे सैनिक की भी मदद कर पाते | 


इस तरह किसी एक को ढेर सारी मदद और किसी को कुछ भी नहीं जैसी समस्या से बचा जा सकता हैं | कोई विश्वसनीय संस्था ऐसे एप्प बना असली जरुरतमंदो को उससे जोड़ क्राउड फंडिंग का सही इस्तेमाल कर सकती हैं | साथ में उन जरूरतमंदों को पैसे का सही प्रयोग कर असल मदद कर सकती हैं | 


वैसे इस पुरे प्रकरण में बहुत से घटिया लोग ऐसे भी थे जिन्होंने भले चवन्नी की भी मदद बाबा क्या जीवन में किसी गरीब की ना की होगी लेकिन बाबा और उनके जैसे को गरियाने में सबसे आगे होते हैं , बिना सारी वास्तविकता को समझे जाने |  

July 29, 2022

दुःख पीड़ा और बुद्ध

बचपन में बुद्ध को पढ़ते लगा , ये क्या तुक हुआ कि बच्चे को दुःख और पीड़ा से दूर रखो  ताकि भविष्य में वो संत ना बन जाए | अंत में वो बड़े होने पर सब  देख ही लिए और बड़े होने और ज्यादा  विचारणीय बुद्धि होने के कारण उस पर इतना विचार किये कि सब त्याग ही दिया | बचपन  से देखते रहते तो हमारी तरह सहज रहते इन सबसे | उनके परिवार ने गलत डिसीजन लिया  था | 


सालों बाद ये विचार बदल गया जब अपनी तीन साल की बिटिया का जन्मदिन एक अनाथाश्रम में मानने गए | आगे की पंक्ति में वहां सारे मेंटली चैलेन्ज बच्चे बैठे थे जिनमे से सभी के चेहरे और उनकी भाव भंगिमा बाकी बच्चो से अलग थी | एक बच्ची को तो   जन्म से सिर्फ एक आँख थी | बिटिया उन्हें ही ध्यान से देखती रहीं और घर आते पूछने लगी वो बच्चे ऐसे क्यों थे | 


उस दिन लगा बुद्ध का परिवार सही था हम अपने बच्चो को दुनिया का दुःख -दर्द , बीमारी , पीड़ा , समस्या बता कर दुखी नहीं करना चाहते | वो अभी उन सबसे दूर रहें तो बेहतर |  बस उस दिन तय हुआ अब हर जन्मदिन पर उनके पापा वहां जा कर फल बिस्किट पैसे दे कर आ जायेंगे  बिटिया नहीं जाएँगी |  


समय फिर बदला एक दिन बिटिया की एक पुरानी छोटी हो चुकी और उनकी फेवरेट फ्रॉक कामवाली को उनके सामने देने लगी | चार साल की बिटिया वो समझ नहीं पायी और उसके सामने ही अपनी फ्रॉक पकड़ रोने लगी कि मेरी हैं उन्हें क्यों दे रही  हो | उस समय किसी तरह उसे चुप करा दिया बाद में उन्हें समझाया कि जो हमारे प्रयोग की चीज नहीं हैं उन्हें उन लोगों  दे देना चाहिए जिनको उसकी जरुरत हैं लेकिन उनके पास नहीं हैं  | ना चाहते हुए भी गरीबी आभाव के बारे में बताना पड़ा |   हमारी  बात इतना ज्यादा समझ गयी कि एक दिन बोल पड़ी मेरा टूथब्रश फेको  मत उसे किसी को दे दो | फिर  एक और लेक्चर उस दिन देना पड़ा उन्हें  | 


छः साल की हुयी तो एक दिन स्कूल से आ कर बोली मेरी पुरानी कहानियों की किताब दे दो हमें डोनेट करना हैं | स्कूल में बड़े अच्छे से केयरिंग और शेयरिंग को समझाया गया था उन्हें , वो आ कर हमें समझाने लगी |  उसके बाद कैंसर पेशेंट के लिए कार्ड बनाना , चिल्ड्रन डे और दिवाली पर बनाये गए क्राफ्ट , सजावटी कंदील आदि भी कही जरुरतमंदो को स्कूल से भेजा गया और बच्चो को प्रोत्साहित किया गया | 

 छठी और सातवीं की उम्र तक बहुत कुछ समझ और सीख गयी थी | इस बीच वो किस्सा भी हुआ जो लिख चुकीं हूँ  जिसमे वो भूखे बच्चे को देख अपने खाना छोड़ने की आदत छोड़ी | 


आठवे जन्मदिन पर तय हुआ वो फिर से अपने जन्मदिन पर आश्रम जायेगी | इस बार हम एक बालिका आश्रम गए जहाँ बस लड़कियां रहती थी | जन्मदिन मना कर बाहर आये तो बोली ये लड़कियां हॉस्टल ( ये अंदाजा उन्होंने खुद लगा लिया ) में क्यों हैं अब तो गर्मी की छुट्टियां हैं अपने घर क्यों नहीं गयी | हमने सहज ही कह दिया इनके माँ बाप नहीं हैं ये यही रहती हैं इनका कोई दूसरा घर नहीं हैं | 

पूरी बात कहते कहते अपनी गलती समझ आ गयी थी वो अभी तक गरीबी समझती थी लेकिन अनाथ होना नहीं | ये बात उनका दिल तोड़ने वाली थी कि दुनियां में कुछ बच्चे ऐसे भी हैं जिनके माँ बाप और घर नहीं होते | वो आँखों में ढेर सारे आसूँ लिए हमारे सामने खड़ी थी | उस समय तो मैंने उन्हें बहला दिया कि लोग इन्हे गोद ले लेते हैं एक दिन इन्हे माँ बाप और घर मिल जाता हैं |  

घर आ कर इस बार विस्तार से एक दिन  बात किया  कि हम दुनियां में हो रही बहुत सारी चीजे को नहीं रोक सकते ये वो होती ही रहेंगी  | हम जो कर सकते हैं वो ये कि अपनी तरफ से जो हो सके उनकी मदद करें | लेकिन हम मदद भी सबकी नहीं कर सकते | इसलिए ये सब बहुत ख़राब हैं का अफसोस करने की जगह अपने हिस्से   का सहयोग करते रहन चाहिए | 


 जल्द ही बिटिया सबसे सहज हो गयी | उसके बाद भी बहुत सारी सच्चाइयां सामने आयी और उनके सवाल भी हुए लेकिन वो दुःख जताने की जगह इन्हे दूर कैसे करे हम क्या कर सकते हैं जैसा था | उस दिन बिटिया को नहीं सीख हमें मिली कि दुनियां की सच्चाइयों से हम कब तक बच्चो को बचायेंगे हमें उन सच्चाइयों को दिखाने समझाने का नजरियां बदलना चाहिए | 

उस दिन तय हुआ कि बुद्ध का परिवार गलत था | उन्हें दुःख पीड़ा बीमारी से दूर रखने जगह अगर उन्हें दूर करने में  अपने हिस्से का सहयोग कैसे करे का सीख देता तो वो अपनी शक्ति और  धन का त्याग करने की जगह उसका उपयोग लोगों की मदद में करते |  हां बस हम सब तब बुद्ध को वैसे याद नहीं करते जैसे आज करते हैं , शायद उन्हें जानते भी नहीं |